Chhath Puja 2025: छठ के लिए घर पर ऐसे तैयार करें आलता, मिनटों में बन जाएगा बाजार जैसा

Alta At Home: छठ पर पैरों को सजाने के लिए बाजार से आलता खरीदने के बजाए घर पर ही बनाया जा सकता है. यहां जानिए घर पर आलता बनाने का स्टेप बाय स्टेप तरीका.

Alta At Home

घर पर आलता कैसे बनाएं? Image Credit - AI

विज्ञापन

Chhath Puja: छठ के महापर्व पर महिलाएं पैरों और हाथों को आलता से सजाती हैं. इससे पैरों की सुंदरता तो बढ़ती ही है साथ ही इसे बेहद शुभ भी माना जाता है. सुहागिन महिलाएं आलता (Alta) लगाकर अपने श्रृंगार को पूरा करती हैं. लेकिन, बाजार में मिलने वाला आलता केमिकल से भरपूर होता है. इस आलता से स्किन पर रूखापन भी आ सकता है और अन्य साइड इफेक्ट्स का भी खतरा रहता है. ऐसे में अगर आप भी घर पर ऑर्गेनिक आलता बनाना चाहती हैं तो यहां जानिए आलता तैयार करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका. आप घर पर ही बेहद आसानी से आलता तैयार कर सकती हैं.

घर पर कैसे बनाते हैं आलता | How To Make Alta At Home

  • घर पर आलता बनाने की प्रक्रिया बेहद आसान है. इसके लिए आपको 1 चम्मच चायपत्ती, एक चम्मच चीनी, एक चम्मच सिंदूर और थोड़े नारियल तेल की जरूरत होगी.
  • सबसे पहले किसी बर्तन को आंच पर चढ़ाकर उसमें चायपत्ती और चीनी को डालकर सूखा ही भूनें. इससे चीनी पिघलने लगेगी.
  • दोनों चीजों को भून लेने के बाद पैन के अंदर एक कटोरी रख दें.
  • अब इस कटोरी के ऊपर किसी बर्तन में पानी भरकर रख दें और बर्तन ढककर आंच को धीमा कर दें. ध्यान रहे कि बर्तन इतना बड़ा हो कि उससे पैन ढक जाए.
  • थोड़ी देर में चीनी और चायपत्ती का एक गाढ़ा घोल तैयार हो जाएगा.
  • इस घोल को लाल रंग के सिंदूर (Sindoor) के साथ मिला लें.
  • इसमें कुछ बूंदे नारियल के तेल की डाल लें.
  • बस बनकर तैयार है आपका आलता. इस आलता को पैरों या हाथों पर लगाया जा सकता है.

केमिकल वाले आलता के क्या नुकसान हैं

विज्ञापन
  • केमिकल वाले आलता में आमतौर पर 2 डाई होती हैं, क्रोसिन स्कार्ले और रोडामाइन. यह केमिकल वाला आलता त्वचा को एक नहीं बल्कि कई तरह से प्रभावित कर सकता है. इस आलता से स्किन का कलर निकल सकता है.
  • त्वचा पर एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है.
  • कई बार केमिकल वाला आलता गैस्ट्रोइंटेस्टेस्टिनल दिक्कतों की वजह बनता है.
  • ये कार्डियोवस्कुरल दिक्कतों यानी दिल की दिक्कतों की वजह भी बन सकता है.

जरूर करें पैच टेस्ट

अगर आप बाजार से आलता लाकर इस्तेमाल कर रहे हैं तो पैच टेस्ट जरूर करें. त्वचा के एक हिस्से पर इसे लगाकर कुछ देर रखें. अगर त्वचा पर किसी तरह की जलन महसूस हो तो इसे तुरंत धोकर हटा लें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ