ताजी रोटी से ज्यादा फायदेमंद है बासी रोटी! जानें सेवन करने का सही समय

Baasi Roti Benefits: बासी रोटी खाना सेहत के लिए फायदेमंद होती है। इससे शरीर को वो सभी जरूरी न्यूट्रिशन मिलते हैं, जो ताजी रोटी में भी नहीं होते। इसलिए आज हम आपको बासी रोटी के फायदों के बारे में बताएंगे।

Baasi Roti Benefits
विज्ञापन

Baasi Roti Benefits: रात के खाने के बाद कभी-कभार रोटी बच जाती है, जिसे ज्यादातार लोग फेंक देते हैं या फिर कुत्तों और गाय को खिला देते हैं। लेकिन खुद नहीं खाते। आमतौर पर लोग ब्रेकफास्ट में फ्रेश खाना पसंद करते हैं लेकिन आपको बता दें कि ब्रेकफास्ट में आप बासी रोटी भी खा सकते है। ये सेहत के लिए बहुत अच्छी होती है। इसके अलावा इससे सेहत को कोई नुकसान भी नहीं होता है। बल्कि इससे सेहत को वो सभी जरूरी न्यूट्रिशन मिलते हैं जो ताजी रोटी में भी नहीं होते हैं। इसी वजह से आज हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि बासी रोटी खाने से सेहत को कैसे फायदा पहुंचता है। इसके अलावा ये भी बताएंगे कि बासी रोटी किन-किन लोगों को जरूर खानी चाहिए यानी किन-किन बीमारियों में बासी रोटी खाना फायदेमंद होता है।

आइए अब जानते हैं ब्रेकफास्ट में बासी रोटी खाने के फायदों के बारे में। इसके अलावा हम ये बताएंगे कि कितने पहले घंटे बनी रोटी खाना सेहत के लिए अच्छी होती है।

विज्ञापन

कितने दिन पुरानी रोटी खा सकते हैं?

बता दें कि बासी रोटी ताजी रोटी से ज्यादा फ्रेश और हेल्दी होती है। दरअसल जब 10 से 12 घंटे तक रोटी पड़ी रहती है तो उसमें आरएस बढ़ जाता है। आरएस यानी रेजिस्टेंस स्टार्च जो हमारे शरीर के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। इसलिए सुबह नाश्ते में आप 10 से 12 पहले बनी हुई रोटी खा सकते हैं।

बासी रोटी खाने से क्या होता है?

1. जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या हो उन्हें विशेषतौर पर बासी रोटी खानी चाहिए। दरअसल डायबिटीज से परेशान लोगों की सेहत के लिए रेजिस्टेंस स्टार्च बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इससे इंसुलिन स्पाइक नहीं होता है। इसलिए उन्हें बासी रोटी खाने से परहेज करने की जगह इसे खाना चाहिए।

विज्ञापन

2. शरीर के लिए गट बैक्टीरिया बहुत जरूरी होते हैं। गट बैक्टीरिया, पेट में मौजूद खाने को छोटे-छोटे पीसों में तोड़ देते हैं, जिससे खाना आसानी से पच जाता है। इसलिए जिन लोगों को खाना पचाने में परेशानी हो या फिर उनका पेट खराब रहता हो तो उन्हें बासी रोटी खानी चाहिए। दरअसल बासी रोटी में मौजूद रेजिस्टेंस स्टार्च गट बैक्टीरिया के लिए अच्छा होता है।

3. वहीं जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं रहती हैं उन्हें भी बासी रोटी खानी चाहिए। दरअसल बासी रोटी आराम से पच जाती है। इसके अलावा इसे खाने से गैस, कब्ज और मतली की समस्या भी नहीं होती है। साथ ही डाइजेस्टिव सिस्टम बेहतर होता है।

विज्ञापन

Disclaimer: इसमें दी गई जानकारी पाठक खुद पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर कर लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ