Natural Remedies For Baldness: युवाओं में सबसे बड़ी समस्या आज के वक्त में कम उम्र में गंजापन (Baldness in Young Age) है. लोगों की शिकायत रहती है कि वह 30 साल की उम्र अभी पहुंचे भी नहीं है, लेकिन फिर भी उनके बाल तेजी से झड़ रहे हैं, जिससे गंजापन का खतरा सताने लग गया है. हालात इतने खराब हैं कि कई लोग गंजापन का शिकार भी हो गए हैं. हालांकि, मार्केट में कई ऐसे महंगे प्रोडक्ट्स (Anti Hair fall Products) आते हैं, तो दावा करते हैं कि इसके इस्तेमाल से बालों का यूं झड़ना रुक जाएगा, लेकिन इस्तेमाल करने के भी नतीजा उम्मीद मुताबिक नहीं मिल पाता है, जिससे चिंता, डर पैदा हो जाता है. ऐसी स्थिति में सबसे आसान और असरदार नेचुरल उपाय (Natural Remedies For Hair Fall Problem) होते हैं, जो न सिर्फ साइड इफेक्ट्स से बचाते हैं बल्कि नतीजा भी अच्छा मिलता है. अगर आप अपनी डाइट में कुछ जरूरी चीजों का एड कर लेंगे, तो आ भी इस समस्या से आसानी से बाहर निकाल सकते हैं, आइए जानते हैं कैसे?

यह भी पढ़ें: बाजार में मिलने वाला अदरक-लहसुन पेस्ट असली है या नकली? घर बैठे ऐसे करें मिलावट की पहचान

---खबर नीचे जारी है---

क्यों तेजी से झड़ रहे हैं युवाओं के बाल? Why are young people hair falling out rapidly?

आज के समय में युवाओं में तेजी से बाल झड़ने की समस्या बढ़ती जा रही है. खराब खानपान, ज्यादा तनाव, नींद की कमी और हार्मोनल असंतुलन इसके मुख्य कारण माने जाते हैं. इसके अलावा बार-बार स्टाइलिंग, केमिकल वाले शैंपू और बढ़ता प्रदूषण भी बालों की जड़ों को कमजोर कर देता है, जिससे हेयर फॉल बढ़ता है. हालांकि, डाइट में कुछ अहम चीजों को अगर वक्त रहते शामिल कर लिया जाए, तो इससे हेयर ग्रोथ में मदद मिल सकती है.

---खबर नीचे जारी है---

बालों की ग्रोथ के लिए डाइट में क्या शामिल करें? Diet For Hair Growth And Health

---खबर नीचे जारी है---

  • बालों की ग्रोथ के लिए अंडे को शामिल करना बहुत जरूरी है. अंडा प्रोटीन और बायोटिन से भरपूर होता है. प्रोटीन कैराटिन बनने में मदद करता है, जिससे बालों की संरचना मजबूत होते हैं, वहीं बायोटिन जड़ों को सपोर्ट करता है. अगर आप अंडा का सेवन नहीं करते हैं, तो आप पनीर, टोफू, दालें आदि का सेवन कर सकते हैं.
  • हरे पत्तेदार सब्जियां भी बालों के लिए बहुत जरूरी होती हैं. पालक, मेथी, बथुआ जैसी सब्जियां आयरन से भरपूर होती है और साथ ही ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने में मदद करती हैं. ब्लड सर्कुलेशन ठीक से होगा, तो बालों में ऑक्सीजन पहुंचने में मदद मिलेगी, जिससे ग्रोथ में मदद मिलेगी.
  • आंवला भी बालों की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाने और स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद करता है. आप जूस, चटनी आदि बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं.
  • गाजर, कद्दू और शकरकंद जैसे खाद्य पदार्थों में पाया जाने वाला बीटा-कैरोटीन शरीर में जाकर विटामिन ए में बदल जाता है. यह स्कैल्प की प्राकृतिक नमी बनाए रखने और बालों की जड़ों को स्वस्थ रखने में सहायक होता है. हालांकि, इसकी मात्रा संतुलित होनी चाहिए, क्योंकि जरूरत से ज्यादा विटामिन ए बाल झड़ने की वजह भी बन सकता है.
  • ओमेगा-3 फैटी एसिड बालों की जड़ों को अंदर से पोषण देता है और उन्हें घना व चमकदार दिखाने में मदद करता है. मछली, अलसी के बीज, अखरोट, चिया सीड्स और सरसों का तेल इसके अच्छे स्रोत हैं.
  • बादाम, अखरोट, अलसी और कद्दू के बीज जैसे ड्राई फ्रूट्स और सीड्स हेल्दी फैट्स के साथ-साथ जिंक से भरपूर होते हैं. जिंक बालों की ग्रोथ और मजबूती के लिए जरूरी मिनरल है. रोजाना एक छोटी मुट्ठी इनका सेवन करने से बालों के झड़ने की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है.
  • मूंग दाल, मसूर दाल, चना दाल और राजमा जैसे पारंपरिक खाद्य पदार्थ प्लांट बेस्ड प्रोटीन और जरूरी मिनरल्स से भरपूर होते हैं. आजकल की ट्रेंडिंग डाइट के कारण लोग दालों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन नियमित रूप से दाल का सेवन शरीर को संतुलित पोषण देता है, जो बालों की सेहत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.

यह भी पढ़ें: ऊंचाई से छलांग और दिल पर वार! Bungee Jumping के समय क्यों बिगड़ सकती है हार्ट की धड़कन

---खबर नीचे जारी है---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---खबर नीचे जारी है---