Ayurvedic face mask : आजकल लोग अपनी त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए बाहरी केमिकल युक्त क्रीम का इस्तेमाल करते हैं. वहीं कुछ लोग घरेलू उपायों का सहारा लेते नजर आते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप सर्दियों में अपनी त्वचा को सुंदर और मॉइस्चराइज बनाए रखना चाहते हैं, तो आयुर्वेदिक फेस मास्क एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. इससे आप बाहरी केमिकल वाली क्रीम और फेस पैक से राहत पा सकते हैं.
आयुर्वेदिक फेस मास्क | Ayurvedic Face Mask
शहद और मलाई का आयुर्वेदिक फेस मास्क
इस फेस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच शुद्ध शहद लें. इसके बाद एक चम्मच ताजी मलाई लें. अब शहद और मलाई को अच्छी तरह मिला लें. इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाएं. 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें. यह फेस मास्क रूखी त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और त्वचा को मुलायम बनाता है.
इसे भी पढ़ें- चिकन को नींबू से धोना क्यों चाहिए? 99% लोग नहीं जानते होंगे पकाने से पहले बदबू दूर करने का ये परफेक्ट तरीका
एलोवेरा और गुलाब जल का फेस मास्क
इस फेस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें. इसके बाद 1 चम्मच गुलाब जल मिलाएं. अब दोनों को अच्छी तरह मिला लें. इस मिश्रण को साफ चेहरे पर समान रूप से लगाएं. 15 मिनट बाद सादे पानी से चेहरा धो लें. यह फेस मास्क त्वचा को ठंडक देता है, ड्राइनेस दूर करता है और नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है.
आप चाहें तो इन दो फेस मास्क को रोजाना भी इस्तेमाल कर सकते हैं. या तो हफ्ते में दो बार इससे त्वचा को चमाक सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Air Purifier बन सकता है जान का दुश्मन, इन 4 संकेत से करें खराब फिल्टर की पहचान, नहीं तो हो जाएगी परेशानी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
व्हाइट शर्ट के बगल के जिद्दी पीले दाग हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
1 hr agoक्या आपने खाई है पनपथी रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस रोटी की रेसिपी
2 hrs agoगेहूं का आटा चेहरे के अनचाहे बालों के लिए कैसे करें इस्तेमाल? यहां जानिए
4 hrs ago5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास
6 hrs agoलगातार आ रही है हिचकी और नहीं मिल रहा आराम? तुरंत करें ये काम
21 hrs agoदुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन टिप्स से पाएं बंगाली लुक
23 hrs agoतांबे के लोटे का पानी है फायदेमंद, लेकिन ये गलतियां कर सकती हैं सेहत खराब!
23 hrs agoअक्टूबर के महीने में लगाएं मटर के बीज, सर्दियों में पौधे पर मिलेगी फसल
1 day agoरात में नींद के लिए तरसते हैं? सोने से पहले ये इन टिप्स को अपनाएं
1 day agoसुबह की भागदौड़ में बनाएं ब्रेड पिज्जा पॉकेट, कम समय में तैयार हो जाएगा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines