Mental Problems Disappear Make 5 Tips: मानसिक रोगों से बचने के लिए हम ना जाने कितने रूपए अस्पतालों में देकर चले आते हैं। इस रोग से बचाने के लिए डाॅक्टर्स कई दवाईयों का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं, लेकिन अपने खान-पान में कुछ बेहतरीन तत्वों को भी जोड़कर इस भयानक बीमारी से बचा जा सकता है।इनमें कई सेहतमंद फायदे छुपे होते हैं।
सैल्मन खाने के फायदे- सैल्मन में ओमेगा-3 फैटी एसिड सहित भरपूर मात्रा में स्वस्थ वसा होती है। एक रिसर्च के अनुसार-ओमेगा-3 माइंड में कई बदलाव करने का काम करता है और मानसिक विकास को भी बढ़ाता है। इससे माइंड को अधिक ऑक्सीजन मिलता है, जो हमें पुरानी जानकारी को याद रखते हुए नई जानकारी को बनाए रखने में मदद करता है।
डार्क चॉकलेट के फायदे- डार्क चॉकलेट खाने से मूड काफी सही रहता है, इसकी मदद से मानसिक स्वास्थ्य में कई बदलाव आते हैं। यह डिप्रेशन को भी कम करने का काम करता है, डार्क चॉकलेट खाने से मानसिक परेशानियों से बचा जा सकता है।
केला खाने से लाभ- केला खाने से आपका मूड बेहतर हो सकता है क्योंकि केला ट्रिप्टोफैन से भरपूर होता है, जो एक एमिनो एसिड है जो सेरोटोनिन को बढ़ाने में मदद करता है। ट्रिप्टोफैन नींद में सुधार करने और भोजन को पचाने में भी मदद करता है।
अखरोट खाने से मिलेगा आराम- अखरोट लिनोलेनिक एसिड और ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर होता है। अखरोट में पॉलीफेनोलिक यौगिक होते हैं जो ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन को कम करते हैं। इसको खाने से आपके सोचने और समझने की क्षमता बेहतर होती है। सिर्फ आधा कप अखरोट खाने से तनाव काफी कम हो जाता है।
कद्दू के बीज खाने से मानसिक सुधार- कद्दू के बीज तनाव और चिंता के लक्षणों को कम करने का काम करते हैं। कद्दू के बीज में जिंक की अच्छी मात्रा होती है, जो याददाश्त और ध्यान की शक्ति में सुधार करता है। इन्हें खाने से ब्रेन फंक्शन बेहतर होता है।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
11 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
17 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
18 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
19 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
21 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines