दोपहर में भूलकर भी न खाएं पास्ता-सलाद समेत ये 5 फैंसी फूड्स, बढ़ता है वजन!

लंच में हमें सबसे ज्यादा लाभकारी और पौष्टिक भोजन खाना चाहिए क्योंकि इस कारण भी हमारा वेट बढ़ सकता है। दरअसल, अधिकतर लोग दिन के समय बाहर होते हैं, जिस वजह से लंच भी बाहर ही करते हैं। लंच में खाए जाने वाले ये फैंसी दिखने वाले फूड्स वजन बढ़ाने में सबसे ज्यादा सहायक होते हैं।

Weight Loss Tips

Weight Loss Tips

पूरे दिन का सबसे जरूरी मील लंच माना जाता है। हमें लंच को स्किप नहीं करना चाहिए और न ही इस समय के खाने में अनहेल्दी फूड्स भी नहीं खाने चाहिए। मगर अब लोग दिन का खाना अधिकांशत: बाहर ही खाते हैं। दरअसल, इसके पीछे कई कारण शामिल होते हैं, जैसे कि अधिकतर युवा बाहर रहते हैं या घर से लंच कैरी नहीं करते हैं। कुछ लोग पीजी या हॉस्टल में रहते हैं, तो वहां से भी लंच या ब्रेकफास्ट कैरी नहीं करते हैं। इन वजहों से लोग अपना लंच ज्यादातर बाहर ही खाते हैं। उसमें भी लोग गलती कर रहे हैं, वह अनहेल्दी फूड खाना। पास्ता-सैंडविच जैसी चीजें लंच के लिए लोगों की प्राथमिकता होती हैं, जबकि वजन बढ़ाने में ऐसे फूड्स की जबरदस्त भूमिका रहती है।

विज्ञापन

इन 5 फैंसी फूड्स से बढ़ता है वेट

1. पास्ता- पास्ता में कार्बोहाइड्रेट्स और फैट्स की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में कैलोरीज को बढ़ाता है। यदि आप रोजाना व्हाइट सॉस पास्ता खाते हैं, तो वह शरीर में फैट के रूप में जमा हो जाता है, जो बाद में वजन बढ़ने का कारण बनाता है।

विज्ञापन

2. फैंसी कमर्शियल सलाद- लोग सलाद को हेल्दी मानकर खाते हैं, लेकिन जब उसमें डाली गई हैवी ड्रेसिंग, पनीर और मेयोनेज से वह हाई कैलोरी और फैटी डिश बन जाती है। अगर नियमित रूप से इन फैंसी सलाद को खाते हैं, तो वेट गेन होना तय है।

विज्ञापन

3. सैंडविच- लोगों में ब्राउन ब्रेड से बने और वेजिटेबल्स से भरे सैंडविच भी काफी पॉपुलर हैं। मगर इनमें भी बहुत अधिक मात्रा में हैवी क्रीम, चीज और बेकन जैसी चीजें डाली जाती हैं, जो कैलोरी काउंट को बढ़ाती हैं। अगर आप भी लंच में सैंडविच खाते हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो इस आदत को बदल दें।

Weight Loss Tips

photo credit-freepik

विज्ञापन

4. फ्लेवर्ड योगर्ट- कुछ लोग दिन के खाने में फलों और बैरीज से भरी दही या फिर पैक्ड फ्लेवर्ड दही खाते हैं, तो जान लीजिए कि इसमें भी शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है। ऐसे योगर्ट फ्रोजन डिजर्ट होते हैं, जो वजन बढ़ाते हैं।

5. स्मूदी और शेक्स- दिन में जो लोग खाने की जगह ऐसी हैवी ड्रिंक्स जैसे कि शेक या फिर स्मूदी पीते हैं, तो उन्हें भी यह जान लेना चाहिए कि इनसे वेट गेन हो सकता है। शेक और स्मूदी में भी दूध, चीनी और केले जैसे फल होते हैं, जो वेट गेन में मदद करते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ