वड़ा पाव मुंबई में बहुत ज्यादा मशहूर है, जहां लोगों की सुबह ही इस स्वादिष्ट डिश खाने के बाद होती है. इतना ही नहीं, सुबह से लेकर रात तक मुंबई की सड़कों पर ये टेस्टी फूड बहुत खाया जाता है. आपने भी इस डिश की तारीफ सुनी होगी, लेकिन अगर आपने कभी ये नहीं खाया है, तो आपको हम घर बैठे इस स्वादिष्ट पकवान स्वाद लेने का मौका देंगे और बनाने की आसान रेसिपी भी बताएंगे, ताकि आपके घर वाले भी इस का आनंद ले सके. आइए आपका बताते हैं आप कैसे मिनटों में इस स्वादिष्ट डिश को घर पर बना सकते हैं, वह भी बिना ज्यादा मेहनत किए.
यह भी पढ़ें: नाश्ते में बनाकर खाएं यह सोया कीमा टोस्ट, स्वाद और सेहत से भरपूर है यह रेसिपी
किन चीजों की पड़ेगी जरूरत
आलू का मिश्रण बनाने के लिए:
- 2 टेबल स्पून तेल
- 1/4 टी स्पून हींग
- 1 टी स्पून सरसों के दाने
- 2 टी स्पून सौंफ
- 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
- 2 टी स्पून हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट
- 2 आलू, उबले और मैश किए हुए
- 1 टी स्पून हल्दी पाउडर
- 1 टी स्पून नमक
- 2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 2 टी स्पून हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
- 2 टी स्पून नींबू का रस
मसाला पेस्ट के लिए
- 9 लहसुन की कलियां
- 5 साबुत लाल मिर्च
- 2 टी स्पून सफेद तिल
- 1 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
- 1 टी स्पून नमक
- 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 टी स्पून इमली
बेसन का घोल बनाने के लिए:
- 1 कप बेसन
- 1/4 कप सोडा
- 1 टी स्पून नमक
- 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 4 हरी मिर्च
घर पर कैसे बनाए स्वादिष्ट वड़ा पाव?
वड़ा पाव बनाने की आसान तरीका
- एक कड़ाही में तेल गर्म करें और इसमें हींग, सरसों के दाने और सौंफ डालकर कुछ सेकंड तक भूनें.
- अब इसमें बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट डालें. प्याज के हल्का सुनहरा होने तक इसे अच्छी तरह भून लें.
- कड़ाही में उबले और मैश किए हुए आलू डालें. इसके बाद हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर और हरा धनिया मिलाएं.
- सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें और आखिर में नींबू का रस डालकर कुछ मिनट पकाएं, ताकि मसाला अच्छी तरह तैयार हो जाए. फिर गैस बंद करके मिश्रण को ठंडा होने दें.
मसाला तैयार करने का तरीका
- दूसरी कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें. इसमें लहसुन की कलियां, साबुत लाल मिर्च, सफेद तिल और कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर हल्का भून लें.
- अब इसमें भुनी हुई मूंगफली, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें और सभी सामग्री को कुछ देर तक चलाते हुए भूनें.
- इमली डालकर मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं और ठंडा होने के बाद इसे पीसकर गाढ़ा मसाला तैयार कर लें.
वड़े तैयार करने का तरीका
- एक बाउल में बेसन, सोडा, नमक और लाल मिर्च पाउडर लें. इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए चिकना और गाढ़ा घोल बना लें
- तैयार आलू के मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से लेकर गोल आकार की बॉल बना लें.
अब हर बॉल को बेसन के घोल में अच्छी तरह लपेटें और एक कड़ाही में तेल गर्म करके इन्हें डालें और मध्यम आंच पर तलें.
- वड़ों को तब तक फ्राई करें, जब तक उनका रंग सुनहरा और बाहरी परत कुरकुरी न हो जाए फिर इन्हें निकाल लें.
- हरी मिर्चों को थोड़े तेल में पैन फ्राई कर लें. इन्हें हल्का सिकने तक पकाएं.
वड़ा पाव तैयार करें
- पाव को बीच से काटें और इसके अंदर हरी चटनी और तैयार किया हुआ मसाला लगाएं.
- अब बीच में गरमा-गरम आलू वड़ा रखें और पाव को हल्के हाथ से दबा दें.
- तैयार वड़ा पाव को मसालेदार हरी मिर्च और चटनी के साथ तुरंत सर्व करें.
यह भी पढ़ें: स्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं काले चने के स्प्राउट्स, यहां जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
4 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
7 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
8 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
9 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
10 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
12 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
13 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
14 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines