क्या आपने कभी महाराष्ट्र की फेमस मिसल पाव का लाजाव स्वाद चखा है? इसका स्वाद इतना शानदार होता है कि लोग सुबह हो या रात हर वक्त इसे खाने के लिए तैयार रहते हैं, महाराष्ट्र में कई जगहें ऐसी हैं, जहां दिन-रात इसे खाने के लिए लंबी लाइनें लगती है. लेकिन आपको इस स्वादिष्ट डिश को खाने के लिए न ही महाराष्ट्र जाना होगा और नहीं किसी तरह की लाइन लगानी होगी, क्योंकि हम आपको घर पर ही इस स्वादिष्ट डिश की आसान रेसिपी बताएंगे. घर पर बनी स्वादिष्ट मिसल पाव न सिर्फ टेस्ट में एक नंबर होगी, बल्कि पूरी साफ-सफाई से भी तैयार हो सकेगी. आइए जानते हैं आप कैसे घर पर बना सकते हैं ये स्वादिष्ट डिश.
यह भी पढ़ें:बाजार से कुट्टू का आटा लाने से पहले कर लें यह मिनट टेस्ट, बासी और मिलावटी आटे से ऐसे बचें
मिसल पाव बनाने के लिए जरूरी सामग्री
पेस्ट बनाने के लिए
- 2 बड़े चम्मच तेल
- 1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
- 1 छोटा चम्मच लहसुन का पेस्ट
- 1 कप कटा हुआ प्याज
- 1 कप कटे हुए टमाटर
- 3/4 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
ग्रेवी बनाने के लिए
- 3 बड़े चम्मच तेल
- तैयार किया हुआ मसालेदार पेस्ट
- स्वादानुसार नमक
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पेस्ट
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच जीरा-धनिया पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच दालचीनी-लौंग पाउडर
- 3 कप पानी
उसल बनाने के लिए
- 3 बड़े चम्मच तेल
- 1 छोटा चम्मच लहसुन का पेस्ट
- 1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
- 1/2 छोटा चम्मच हींग
- 1 कप उबले और कटे हुए आलू
- 1½ कप स्प्राउट (पानी में भीगी हुई)
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
- 1/2 छोटा चम्मच दालचीनी-लौंग पाउडर
- 1 नींबू का रस
- 3 कप पानी
- स्वादानुसार नमक
- परोसने के लिए
- पाव
- नींबू के टुकड़े
घर पर कैसे तैयार होगा स्वादिष्ट मिसल पाव?
- मिसल पाव बनाने के लिए एक पैन में तेल गर्म करें और इसमें अदरक, लहसुन और प्याज डालकर हल्का भूरा होने तक भूनें.
- अब टमाटर और कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर कुछ मिनट पकाएं और मिश्रण ठंडा होने पर इसे मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लें.
- एक पैन में तेल गर्म करके तैयार पेस्ट को 2 मिनट भूनें और इसमें नमक, लाल मिर्च पेस्ट, गरम मसाला, हल्दी, जीरा-धनिया पाउडर और दालचीनी-लौंग पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- अब तैयार मिश्रण में पानी डालकर पकाएं, जब तक ग्रेवी के किनारों से तेल न दिखने लगे; जब ग्रेवी तैयार हो जाए तो उसे अलग रख दें.
- अब आप दूसरे पैन में तेल गर्म करें और उसमें अदरक, लहसुन और हींग डालकर भूनें. अब उसमें भीगे हुए स्प्राउट्स और उबले आलू डालें. इसके बाद नमक, हल्दी, गरम मसाला, दालचीनी-लौंग पाउडर और नींबू का रस मिलाएं और पानी डालकर 8-10 मिनट तक पकाएं.
- अब एक कटोरी में सबसे पहले तैयार उसल डालें और इसके ऊपर मसालेदार ग्रेवी डालें. अब बारीक कटा प्याज, फरसाण और हरा धनिया डालकर सजाएं.
- इस तरह मिसल पाव तैयार हो जाएगा, जिसे गर्मागर्म पाव और नींबू के टुकड़ों के साथ परोसें.
यह भी पढ़ें: Mumbai Vada Pav Recipe: घर पर कैसे बनाएं मुंबई का मशहूर स्वादिष्ट वड़ा पाव? खाने वाला हर शख्स करेगा तारीफ
संबंधित खबरें
सोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 hr agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
2 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
4 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
18 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
20 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
21 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
22 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
22 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
23 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines