Litti Chokha Recipe: लिट्टी-चोखा के बारे में आपने बहुत सुना होगा, जो बिहार की सबसे मशहूर पकवानों में से एक है. आपने अक्सर लोगों को इसकी तारीफ करते सुना होगा कि ये बनती कैसे है, स्वाद इसका कैसा होता है और इसे खाया कैसे जाता है, लेकिन शहरों में ये आसानी से मिलना थोड़ा मुश्किल होता है. लेकिन हम आपको इस स्टोरी में बताएंगे कि आप कैसे घर पर ही कुछ चीजों की मदद से आसानी से स्वादिष्ट डिश बना सकते हैं. हम आपको ऐसे टिप्स और रेसिपी बताएंगे कि घर में खाने वाला हर व्यक्ति आपकी तारीफ करेगा. अगर आपने पहले कभी खाना नहीं बनाया है, तो फिर भी आपकी चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसकी रेसिपी बहुत आसान है.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र की फेमस मिसल पाव का चटपटा स्वाद अब घर पर! यहां जानिए आसानी से बनाने का तरीका
किन चीजों से तैयार होगी स्वादिष्ट लिट्टी-चोखा?
- गेहूं का आटा -2 कप
- सत्तू (भुना चना पाउडर) -1 कप
- प्याज बारीक कटा -1
- अदरक-लहसुन का पेस्ट -1 चम्मच
- हरी मिर्च – 2 बारीक कटी
- सरसों का तेल – 2 चम्मच
- नींबू का रस – 1 चम्मच
- देसी घी – लिट्टी सेकने के लिए
- अजवाइन – 1/2 चम्मच
- नमक स्वादानुसार
- पानी जरूरत के अनुसार
सत्तू का स्टफिंग कैसे बनाएं?
- एक बड़े बाउल में 1 कप सत्तू लें.
इसमें 1/2 चम्मच कलौंजी और 1/2 चम्मच आमचूर पाउडर डालें. यही दोनों चीजें स्टफिंग में अलग स्वाद और हल्की खटास लाती हैं. - अब सत्तू में बारीक कटा 1 छोटा प्याज
- 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1-2 बारीक कटी हरी मिर्च
- स्वादानुसार नमक
- 1/2 चम्मच अजवाइन
- 1-2 चम्मच नींबू का रस
- 1-2 चम्मच सरसों का तेल
- सारी सामग्री को हाथ या चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिक्स करें, ताकि मसाले और तेल पूरे सत्तू में अच्छी तरह मिल जाएं.
लिट्टी बनाने की विधि
- गेहूं के आटे में नमक और 1 चम्मच तेल डालकर नरम आटा गूंथ लें.
- अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर हल्का सा बेल लें.
- इसके बाद बेले हुए आटे के बीच में सत्तू की स्टफिंग रखें और किनारों को अच्छी तरह बंद कर दें.
- पारंपरिक तरीके में लिट्टी को कोयले की आंच या तंदूर में सेंका जाता है. घर पर इसे गैस या एयर फ्रायर में भी बनाया जा सकता है.
- लिट्टी को दोनों तरफ से तब तक सेंके जब, तक गोल्डन ब्राउन न हो जाए.
- तैयार लिट्टी को गरम-गरम देसी घी में डुबो दें. इससे इसका स्वाद और खुशबू बढ़ जाती है.
चोखा बनाने की विधि
- चोखा बनाने के लिए बैंगन, टमाटर और उबले हुए आलू तैयार रखें.
- अब बैंगन और टमाटर को गैस की सीधी आंच पर तब तक भूनें, जब तक उनकी बाहरी त्वचा अच्छी तरह काली न हो जाए.
- भुने हुए बैंगन और टमाटर को थोड़ा ठंडा करके उनका छिलका उतार लें.
- अब इन्हें उबले आलू के साथ अच्छी तरह मैश कर लें.
- मैश करने के बाद इसमें नमक, लाल मिर्च, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और धनिया पत्ता डालें.
- स्वाद बढ़ाने के लिए सरसों का तेल मिलाएं. आप, चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा नींबू का रस या लहसुन भी डाल सकते हैं.
- इस तरह चोखा तैयार हो जाएगा, जिसे आप गरमा-गर्म लिट्टी के साथ खा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Bengali Bhapa Doi: सिर्फ 3 चीजों से घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट बंगाली मिठाई, ओवन की नहीं होगी जरूरत
संबंधित खबरें
पटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
5 secs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
2 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
3 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
5 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
6 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
20 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
22 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
23 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
1 day agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines