हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

चेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल, इन 2 चीजों से तैयार करें हेयर रिमूवल पाउडर

Atta For Hair Removal: आटे का अगर सही तरह से इस्तेमाल किया जाए तो यह चेहरे के छोटे बालों को हटाने में असर दिखा सकता है. यहां जानिए किस तरह बनाएं आटे से हेयर रिमूव करने वाला पैक.

विज्ञापन
इस तरह हटेंगे छोटे-छोटे बाल. Image Credits - AI

Hair Removal Home Remedies: चेहरे पर छोटे-छोटे रोएं से बाल होते हैं जो यूं तो परेशान नहीं करते हैं लेकिन बहुत सी महिलाएं इन बालों को पसंद नहीं करती हैं और इन्हें हटाने के तरीके ढूंढती रहती हैं. लेकिन, इन बालों को हटाने के लिए शेव करने में डर लगता है, वैक्स से दर्द बहुत होता है और हेयर रिमूवल क्रीम से स्किन डैमेज भी हो सकती है. ऐसे में ये तरीके कुछ खास काम के नहीं लगते हैं. ब्लीच करवाई भी जाए तो उससे बालों की रंगत बदलती है, बाल हटते नहीं हैं. ऐसे में आप इन छोटे रोएं जैसे बालों को हटाने के लिए आटे (Atta) का इस्तेमाल कर सकती हैं. यहां जानिए किस तरह आटे (Flour) से छोटे बाल रिमूव करते हैं.

यह भी पढ़ें – मेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए घर की ये 2 चीजें, सफेद बालों पर गहरा रंग आएगा नजर

आटे से कैसे हटेंगे चेहरे के छोटे बाल

आटे से हेयर रिमूवल पेस्ट बनाने के लिए 2 चम्मच आटा लेकर उसमें आधा चम्मच हल्दी मिला लें. इस तैयार पाउडर में एक चम्मच दूध या दही डालें और जरूरत हो तो पानी डालकर गाढ़ा आटा गूंथ लें या पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर रगड़ें. इसे पूरे चेहरे पर घुमाएं. अपर लिप्स, माथे और गाल पर ही ज्यादा छोटे बाल होते हैं, ऐसे में इन हिस्सों पर इस आटे को अच्छे से घुमाते रहें. आपको दिखेगा कि छोटे बाल हटने लगे हैं और त्वचा साफ नजर आने लगी है.

विज्ञापन

हफ्ते में कितनी बार इस्तेमाल करें आटा

अच्छे रिजल्ट्स के लिए हफ्ते में 2 से 3 बार आटे को इस तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. आप चाहे तो हफ्ते में एक बार भी इस नुस्खे को ट्राई कर सकती हैं.

विज्ञापन

स्किन के लिए कैसे फायदेमंद है आटा

आटे का टेक्सचर इसे नेचुरल एक्सफोलिएटर बना देता है. इसे पेस्ट बनाकर अगर चेहरे पर हल्के से मला जाए तो इससे फेशियल हेयर (Unwanted Facial Hair) हट सकते हैं. आटा डेड स्किन सेल्स को भी हटा सकता है, इससे क्लोग्ड पोर्स खुलते हैं, स्किन का टेक्सचर बेहतर हो सकता है, ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है और बालों की जड़ें धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगती हैं जिससे हेयर ग्रोथ आनी कम हो जाती है.

विज्ञापन

क्या आटे से कोई साइड इफेक्ट भी होता है

आटे को चेहरे पर मलने से साइड इफेक्ट की संभावना बहुत कम होती है. यह रेजर की तरह चेहरे को काटता नहीं है और ना ही केमिकल वाली क्रीम्स की तरह इससे त्वचा जलती है. आटे के इस्तेमाल का एक फायदा यह भी है कि इससे स्किन के टेक्सचर पर भी असर नहीं पड़ता है. ऐसे में सेंसिटिव स्किन के लिए भी आटा फायदेमंद साबित होता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – Karwa Chauth Mehendi: करवाचौथ पर नहीं लगानी फुल हैंड मेहंदी तो ये मिनिमल डिजाइन आपके लिए ही हैं, ट्रेंडी हैं ये Mehendi Designs

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola