Baby’s Teeth Care: छोटे बच्चों के दांतों को कब से ब्रश करना शुरू कर देना चाहिए यह ज्यादातर माता-पिता को पता ही नहीं होता है. ऐसे में बच्चे के मुंह से बदबू आना, दांतों का पीला दिखना और दांतों में सड़न (Tooth Cavity) जैसी दिक्कतें होने लगती हैं. इसी बारे में बताते हुए पीडियाट्रिशियन डॉ. रवि मलिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर किया है और बताया है कि किस उम्र से बच्चे के दांत ब्रश करना जरूरी होता है. डॉक्टर ने यह भी बताया है कि बच्चे को कितना टूथपेस्ट लेकर ब्रश कराएं और कितने दिन बाद बच्चे का ब्रश बदल देना चाहिए. आप भी सुन लीजिए डॉक्टर की सलाह.
किस उम्र से बच्चे के दांत ब्रश करने चाहिए
पीडियाट्रिशियन डॉ. रवि मलिक बताते हैं कि बच्चे को तब से ब्रश करवाना शुरू कर देना चाहिए जब से उसका पहला दांत आए. डॉक्टर कहते हैं कि 6 महीने के बच्चे को ब्रश करवाना शुरू कर देना चाहिए. बच्चे का ब्रश अट्रैक्टिव होना चाहिए, कलरफुल होना चाहिए और ब्रश का हेड छोटा होना चाहिए. इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बच्चे के ब्रश के ब्रिसल्स सॉफ्ट होने चाहिए. 6 महीने से 3 साल तक के बच्चे को ब्रश करवाने के लिए चावल या मटर के दाने जितने टूथपेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है.
कैसे चुनें सही टूथपेस्ट
बच्चे के लिए टूथपेस्ट कैसे चुनें इसपर डॉक्टर का कहना है कि आपको किसी तरह का चाइल्ड फ्रेंडली टूथपेस्ट लेने की जरूरत नहीं है. आप एक नॉर्मल टूथपेस्ट को चुन सकते हैं. ध्यान रहे कि टूथपेस्ट में फ्लोराइड की मात्रा 1000 ppm हो.
बच्चा जब 6 साल का हो जाए तो उसके बाद उसे अडल्ट साइज का यानी बड़ों के जितना टूथपेस्ट ब्रश करने के लिए दिया जा सकता है.
इस बात का रखें खास ध्यान
- डॉक्टर की सलाह है कि इस बात का खास ध्यान रखें कि ब्रश करने के बाद बच्चा मुंह के झाग को बाहर निकाले अंदर ना निगल ले. अगर चावल के दाने जितना टूथपेस्ट इस्तेमाल किया जा रहा है तो झाग अंदर जाने में दिक्कत नहीं होगी.
- हर 4 महीने में बच्चे के ब्रश को बदलें. ब्रश के ब्रिसल्स बहुत हार्ड हो जाते हैं इसीलिए ब्रश बदल देना जरूरी है.
यह भी पढ़ें – छोटा बच्चा बात-बात पर हाथ उठाता है तो क्या करें? यहां जानिए कैसे छूटेगी बच्चे की मारने की आदत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 hr agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
4 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
5 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
5 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
7 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
8 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
9 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
11 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines