Asthma care in Diwali: अस्थमा के मरीज दिवाली पर रखें खास ध्यान, जानें कैसे करें परहेज

Asthma Care on Diwali: अगर आप अस्थमा के मरीज हैं, तो दिवाली पर बढ़ रहा प्रदूषण आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में आप अपना खास ध्यान रखें।  

Asthma care on Diwali 2024

Asthma care on Diwali 2024

Asthma Care on Diwali: दिवाली का त्यौहार आते ही प्रदूषण बढ़ने लगता है और यह दिवाली आते-आते और बढ़ जाता है। ऐसे में अस्थमा के मरीजों को अपना खास ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान पटाखों से निकलने वाला धुआं और प्रदूषण हवा को खराब कर देता है, जो अस्थमा के मरीजों के लिए सांस से जुड़ी समस्या को और भी बढ़ा सकती है। ऐसे में आप अपना खास ख्याल कैसे रख सकते हैं यहां जानते हैं।

विज्ञापन

इनहेलर साथ रखें

अस्थमा के मरीजों का इनहेलर ही उनकी जान बचाने में उनकी मदद कर सकता है। इसलिए आप अपना इनहेलर हमेशा अपने साथ ही रखें और नियमित रूप से इस्तेमाल करते रहें। इसके अलावा रेस्क्यू इनहेलर भी अपने साथ ही रखें, ताकि आप इमरजेंसी में आपको कोई परेशानी न हो।

विज्ञापन

पटाखों से रहें दूर

अस्थमा के मरीजों के लिए पटाखे का धुआं परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए पटाखों से रहने की कोशिश करें। दिवाली पर अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ समय बिताना चाहते हैं, तो ऐसी जगह पर रहने की कोशिश करें जहां प्रदूषण कम हो।

विज्ञापन

प्रदूषण से करें बचाव

दिवाली के दौरान और इलके बाद पटाखों से निकलने वाला धुआं फेफड़ों में जलन और अस्थमा के दौरे का कारण बन सकता है। ऐसे में अस्थमा के मरीजों को ज्यादा बाहर आने जाने से बचना चाहिए। अगर आपके लिए बाहर जाना जरूरी हो, तो मास्क का इस्तेमाल जरूर करें।

अपनी डाइट पर ध्यान दें

अस्थमा के मरीजों को अपनी डाइट का ध्यान रखना चाहिए। दिवाली पर तले-भुने फूड्स खाने से बचें। बहुत ज्यादा ऑयली और मसालेदार खाना एसिडिटी को बढ़ा सकता है, जो अस्थमा के मरीजों के लिए हेल्दी नहीं होता है। ताजे फल, सब्जियां और पानी का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें, ताकि आप हाइड्रेटेड और हेल्दी रह सके।

विज्ञापन

घर पर करें हर्बल सजावट

दिवाली की सजावट के लिए हर्बल और नेचुरल सजावट का ही इस्तेमाल करें, क्योंकि धूप, अगरबत्ती और रासायनिक गंध वाली चीजें अस्थमा के मरीजों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। इन चीजों की जगह पर आप फूलों और नेचुरल खुशबुओं का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ