---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

इम्यूनिटी बूस्ट से लेकर किडनी स्टोन तक…रोज इस जूस का एक गिलास पीने से मिलेंगे ये 5 लाजवाब फायदे

Ash Gourd Juice Benefits: सफेद कद्दू या सफेद पेठा आपने खाया ही होगा। इस सब्जी को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। रोज सुबह खाली पेट इसका जूस पी लें, दूर हो जाएंगी ये 5 समस्याएं।

Ash Gourd Juice Benefits: सफेद पेठा या फिर ऐश गॉर्ड को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इस खाने से शरीर को कई तरह के लाभ होते हैं। इसे सफेद कद्दू या गोल लौकी के नाम से भी जाना जाता है। इस सब्जी में प्रोटीन, आयरन, जिंक और कैल्शियम जैसे कई गुण मौजूद हैं जो शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। रोज सुबह खाली पेट 1 गिलास इसका जूस पीने से आपको जबरदस्त लाभ मिलेंगे। चलिए, जानते हैं इसे पीने के फायदों के बारे में।

सफेद पेठे का जूस पीने के फायदे

वेट लॉस

---विज्ञापन---

सुबह-सुबह खाली पेट 1 गिलास सफेद पेठे का जूस पीने से जल्दी वजन घटाने में मदद मिलेगी। ऐश गॉर्ड में कैलोरी की मात्रा जीरो होती है। सफेद पेठे का जूस पीने से शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। सफेद पेठे के जूस में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जिससे आपको कम भूख लगेगी और वजन घटेगा।

ये भी पढ़ें- रिसर्च में बादाम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, ड्राई फ्रूट खाने से दूर होंगी ये बीमारियां

---विज्ञापन---

पाचन क्रिया

खाली पेट इस जूस को पीने से कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या कम होती है। यह जूस पेट साफ करने में मदद करता है। इस जूस के सेवन से डाइजेशन की सभी समस्याएं दूर होती हैं।

---विज्ञापन---

किडनी स्टोन

---विज्ञापन---

सफेद पेठे का जूस पीने से शरीर में विटामिन बी और सी की पूर्ति होती है। यह दोनों विटामिन्स किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इन विटामिन्स से पथरी की समस्या में भी राहत मिलती है। यह जूस आपके शरीर से टॉक्सिन्स फ्लश आउट करने के लिए किडनी की सहायता करेगा।

कमजोरी दूर करें

---विज्ञापन---

सफेद पेठा कैल्शियम, जिंक, फॉस्फोरस और कई विटामिन्स का सोर्स है। इस जूस को रोजाना 1 गिलास पीने से कमजोर शरीर में ताकत भर जाएगी और आप 1 हफ्ते में ही खुद को फिट और हेल्दी महसूस करेंगे। सफेद पेठे में मौजूद थियामिन और रिबोफ्लाविन तत्व स्ट्रेस और थकान को भी दूर करने में मदद करते हैं।

कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित करें

---विज्ञापन---

सफेद पेठे का जूस पीने से शरीर का बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल लेवल भी नियंत्रित होता है। इसका जूस पीने से हार्ट हेल्थ बेहतर होती है। सफेद पेठे का जूस पीने से हाइड्रेशन और इम्युनिटी मजबूत होती है। सफेद पेठे का जूस बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

कैसे बनता है सफेद पेठे का जूस?

इसके लिए आपको सफेद पेठे को धोकर छोटे-छोटे पीस में काटना होगा। अब इन टुकड़ों को ग्राइंडर में डालकर पीस लें। इसके बाद पुदीना के पत्तों और 4-5 काली मिर्च डालकर एकबार फिर से पीस लें। अब तैयार गूदे को छानकर जूस निकाल लें। इस जूस को नियमित रूप से रोज पीना फायदेमंद होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- घर लाते ही सड़ जाते हैं केले? अपनाएं ये 3 टिप्स, लंबे समय तक रहेंगे फ्रेश!

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

 

First published on: Sep 23, 2024 05:58 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola