Thukpa Recipe: चाहें बारिश हो रही हो, शाम की हल्की भूख हो या फिर मिडनाइट वाली क्रेविंग हो हमेशा दिमाग में सबसे पहले मैगी बनाने का ही ख्याल आता है. लेकिन हर बार नूडल्स खाने का जब मन हो, तो सिर्फ मसालेदार मैगी नहीं बल्कि कुछ नया भी ट्राई करना चाहिए. इस बार आप नूडल्स का नया टेस्ट ट्राई करने के लिए अरुणाचल प्रदेश के थुकपा की रेसिपी ट्राई करके देखिए. आइए जानते हैं कि आखिर कैसे आप अरुणाचल प्रदेश की टेस्टी थुकपा डिश आसानी से घर पर बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें – गले की खराश में चाहिए कुछ गरमागरम और टेस्टी तो 5 मिनट में बनाएं सूप वाली मैगी, स्वाद आएगा लाजवाब
थुकपा बनाने के लिए चाहिए ये सामग्री
उबले हुए नूडल्स- 1 कप
प्याज- 1 छोटा (बारीक कटा हुआ)
गाजर- 1 छोटा (पतले लंबे टुकड़ों में कटा हुआ)
पत्ता गोभी- 1/2 कप (कटी हुई)
शिमला मिर्च- 1/2 कप (कटी हुई)
लहसुन- 3 से 4 कलियां (कुटी हुई)
अदरक- 1 छोटा टुकड़ा (कसा हुआ)
सोया सॉस- 1 चम्मच
काली मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
तेल- 1 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
पानी या वेजिटेबल स्टॉक- 2 कप
हरा धनिया- गार्निशिंग के लिए
थुकपा बनाने का तरीका
- थुकपा बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही या फिर कोई गहरा पैन लेकर उसमें 1 चम्मच तेल डालकर गर्म कर लीजिए.
- जब तेल गर्म हो जाए, तब इसमें कुटी हुई लहसुन और कसा हुआ अदरक डालकर हल्का सा भून लीजिए.
- जब अदरक-लहसुन भुन जाए तब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालकर इसे हल्का नरम होने तक पका लीजिए.
- इसके बाद पैन में कटी हुई गाजर, पत्ता गोभी और शिमला मिर्च डाल दीजिए और इन सबको कम से कम 2 से 3 मिनट के लिए चलाते हुए पका लीजिए ताकि सब्जियों का कुरकुरापन पूरी तरह खत्म न हो.
- जब सब्जियां पक जाएं, तब इसमें सोया सॉस, स्वादानुसार नमक, काली मिर्च पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर आपस में अच्छे से मिक्स कर लीजिए.
- सभी चीजों को आपस में अच्छे से मिक्स करने के बाद पैन में 2 कप पानी या फिर वेजिटेबल स्टॉक डालकर इसे 3 से 4 मिनट तक उबाल लीजिए.
- अब उबलते हुए सूप में उबले हुए नूडल्स डाल दीजिए और 2 मिनट तक इन्हें पका लीजिए, ताकि सूप के सारे फ्लेवर्स सूप में भी मिक्स हो जाएं.
- आखिर में ऊपर से बारीक कटा हुआ धनिया डालकर गरमा-गरम अरुणाचली थुकपा सर्व कीजिए.
- थुकपा को और भी हेल्दी बनाने के लिए आप इसमें अपनी पसंद के हिसाब से मशरूम, बीन्स या पालक भी डाल सकते हैं.
- अगर आप चाहते हैं कि थुकपा थोड़ा तीखा बने तो आप बारीक कटी हुई हरी मिर्च डाल सकते हैं.
- अगर आप नॉन-वेज खाना पसंद करते हैं तो आप थुकपा में उबला हुआ चिकन डाल सकते हैं.
यह भी पढ़ें – बेसन की कढ़ी खाई होगी, अब चटनी बनाकर देखिए, बेहद स्वादिष्ट है यह रेसिपी
संबंधित खबरें
पार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
11 hrs agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
15 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
15 hrs agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
15 hrs agoढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
19 hrs agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
22 hrs agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
1 day agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
1 day agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
1 day agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines