Most beautiful village of Arunachal Pradesh: भारत अपनी विभिन्नता के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है और खास तौर पर अपनी क्षेत्रीय विभिन्नता के लिए। भारत में घूमने के लिए बहुत ही खूबसूरत जगहें मौजूद हैं और नॉर्थ ईस्ट का मेचुका गांव उनमें से एक है।
अरुणाचल प्रदेश में स्थित मेचुका दुनियाभर में अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। इतना ही नहीं ये भारत के सबसे खूबसूरत गांव में से एक है। अगर आप एक बार यहां घूम लेंगे तो आप दूसरी बार यहां जरूर आएंगे।
नॉर्थ ईस्ट भारत का मिनी स्विट्जरलैंड है ‘मेचुका’
मेचुका (Mechuka)अरुणाचल प्रदेश के शि योमी जिले में स्थित है और ईटानगर से करीब 428 किमी दूर है। मेचुका के ऊंचे-ऊंचे पहाड़, हरे-भरे जंगल, झील, झरने और घाटियां आपको अपनी सुंदरता से मंत्रमुग्ध कर देगी। मेचुका अपनी खूबसूरती के लिए इतना फेमस है कि लोग इसे सपनों की दुनिया भी कहते हैं।
ये भी पढ़ें- ये हैं दिल्ली की 5 सबसे सस्ती मार्केट! कम पैसों में खरीदें झोलाभर सामान
कैसे पहुंचे मेचुका घाटी?
सबसे पहले अरुणाचल की राजधानी ईटानगर जाएं जो मेचुका से 428 किमी दूर है और यहां से आपको मेचुका (Mechuka) के लिए टैक्सी मिल जाएगी। अगर आप दिल्ली से मेचुका जा रहे हैं तो आनंद विहार रेलवे स्टेशन से आपको नाहरलागुन की ट्रेन मिल जाएगी जो हफ्ते में सिर्फ दो बार चलती है। ये ट्रेन करीब 38 घंटे में आपको नाहरलागुन पहुंचा देगी और फिर यहां से आपको मेचुका जाने के लिए रोड का सफर तय करना पड़ेगा, जो कि करीब साढ़े सात घंटे का है। मेचुका के आसपास कोई भी रेलवे स्टेशन या हवाई अड्डा मौजूद नहीं है इसलिए यहां आने का सबसे अच्छा तरीका सड़क यात्रा ही है।
मेचुका की इन जगहों पर घूमना न भूलें
अगर आप भी अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी से ब्रेक लेना चाहते हैं और शांति के दो पल बिताना चाहते हैं, तो एक बार मेचुका में जरूर आएं। मेचुका बरसात और बर्फबारी के समय और भी खूबसूरत हो जाता है इसलिए ज्यादा पर्यटक यहां इसी समय पर आना पसंद करते हैं। अगर आप भी अरुणाचल के मेचुका जाने का प्लान कर रहे हैं तो यहां जाकर आप ट्रेकिंग और हाईकिंग करना न भूलें।
इतना ही नहीं आप यहां जाकर मेचुका बस्ती, हनुमान पॉइंट, सिको डिडो झरना, शि योमी नदी जरूर जाएं क्योंकि ये आपकी ट्रिप को और भी हसीन बना देगी।
ये भी पढ़ें- मानसून में घूमने का कर रहें हैं प्लान, तो ये है भारत के टॉप-5 डेस्टिनेशन
संबंधित खबरें
दिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
3 hrs agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
4 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
5 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
6 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
6 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
8 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
10 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
11 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
13 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines