अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि उनके चांदी के गहने काफी वक्त से इस्तेमाल न होने और रखे रहने के कारण काले पड़ने लग गए हैं. उनकी चमक एकदम खत्म सी हो गई है. यह समस्या काफी आम है और अक्सर लोगों को परेशान करती हैं. लेकिन आपको अब परेशानी होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप अब घर बैठे ही मिनटों में अपने महंगे चांदी के गहनों को कुछ सस्ती चीजों की मदद से चमका सकती हैं. आइए जानते हैं कैसे साफ होगा आपके घर में रखा चांदी का गहना.
यह भी पढ़ें: महंगी व्हाइट शर्ट पर लग गया Pen का जिद्दी दाग? सैनिटाइजर का ऐसे करें, इस्तेमाल जल्दी हटेगा निशान
क्यों काले पड़ने लगते हैं चांदी के गहने?
चांदी के गहने समय के साथ काले पड़ने लगते हैं, क्योंकि हवा में मौजूद ऑक्सीजन और खासकर सल्फर, चांदी की सतह के साथ प्रतिक्रिया करते हैं. इससे चांदी पर सिल्वर सल्फाइड की एक पतली परत बन जाती है, जो गहने को काला या धुंधला दिखाती है. पसीना, नमी, धूल, परफ्यूम, क्रीम और साबुन के संपर्क से यह प्रक्रिया तेज हो सकती है. इसलिए रोजाना पहने जाने वाले चांदी के गहने जल्दी काले पड़ सकते हैं. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि चांदी खराब या नकली है. गहनों को सूखी जगह पर रखने और पहनने के बाद मुलायम कपड़े से साफ करने से उन्हें लंबे समय तक चमकदार रखा जा सकता है.
काले पड़े चांदी के गहने को कैसे करें मिनटों में साफ? How To Remove Silver Tarnish Fast
अगर आप भी घर बैठे ही अपने चांदी के गहने को पहले की तरह चमकाना चाहते हैं, तो आपको बेकिंग सोडा और गर्म पानी की मदद लगेगी. यह दोनों ही चीजें आमतौर पर घरों में रखी रहती हैं और काफी सस्ती भी होती है. इतना ही नहीं, आप इनके अलावा डिटर्जेंट पाउडर और टूथपेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
कैसे करें इस्तेमाल?
बेकिंग सोडा से कैसे साफ होंगे गहने Clean Silver Jewelry At Home Baking Soda
बेकिंग सोडा से चांदी के गहने चमकाने के लिए आपको बस एक कटोरे में थोड़ा गुनगुना पानी और एक चम्मच बेकिंग सोडा लेना होगा. अब इन दोनों को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें और तैयार पेस्ट को मुलायम कपड़े या ब्रश की मदद से गहनों पर लगाकर कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें. अब साफ कपड़े से चांदी के गहने को हल्के-हल्के रगड़ें, इस दौरान आपको दिखेगा कि गहने पर जमी गंदगी हट रही है. ऐसे ही आप पूरे गहने को साफ कर लें.
गर्म पानी से कैसे साफ होंगे गहने Hot Water Silver Cleaning
चांदी के गहने को साफ करने के लिए पहले पानी को हल्का गर्म करें और उसमें गहनों को कुछ देर के लिए डूबा कर छोड़ दें. अब उसमें हल्का साबुन या डिटर्जेंट पाउडर लगाकर हल्के हाथों से साफ करें. आप देखें कि ऐसा करने से गंदगी निकल रही है, बस आप उसको धीरे-धीरे रगड़ते रहे और जब चांदी के गहने अच्छे से साफ हो जाएं, तो उन्हें वापस बाहर निकाल लें. अब फिर हल्के गर्म पानी में उन्हें डुबोएं और फिर निकालकर मुलायम साफ कपड़ों से पोंछकर सुखा दीजिए.
यह भी पढ़ें: शावर से रुक-रुककर आ रहा है पानी? प्लंबर बुलाने से पहले आजमा लें ये आसान ट्रिक
अस्वीकरण: यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और पब्लिक डोमेन में मौजूद अन्य स्रोतों पर आधारित हैं. News24 इनकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
2 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
3 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
4 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
5 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
7 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
8 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
9 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines