हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बिना छुट्टी लगातार ऑफिस में काम करने से छिना सुकून? आज ही अपनी रूटीन में शामिल करें ये आदतें

Kam Ke Pressure Me Mind Relax Kaise Kare: क्या आप भी ऑफिस के काम को भोझ समझकर उससे दूर भागते हैं या फिर ऐसा मानते हैं कि ऑफिस, परिवार आदि कि जिम्मेदारियों से आपका सुकून छिन गया है? हम आपको ऐसे आसान टिप्स देंगे, जिन्हें अगर आप अपने डेली-रूटीन में शामिल कर लें, तो आप हमेशा खुश रहेंगे.

विज्ञापन
ऑफिस के काम के प्रेशर को कैसे कम करें? (Image: AI)

अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि उनका ऑफिस में काम करते-करते दिमाग इस तरह जाम हो गया है, कि कुछ समझ ही नहीं आता है और मन करता है कि सब कुछ छोड़कर ऐसी जिंदगी बिताएं, जिसमें कोई काम का लोड न हो और सिर्फ सुकून ही सुकून हो. लेकिन ये समझना भी जरूरी है कि बेहतर जिंदगी जीने के लिए कई बार थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिसका फल भविष्य सुकून भरी जिंदगी के रूप में मिलती है. हालांकि, अगर आप ऑफिस के बिजी शेड्यूल और फास्ट लाइफ में काम का बढ़ते प्रेशर और भागदौड़ से थक गए हैं, तो आप कुछ सही आदतों को अपनाकर अपनी लाइफ में सुकून ला सकते हैं.

यह भी पढ़ें: भारत में सबसे ज्यादा पाए जाते हैं ये 5 बेहद खतरनाक सांप! बारिश में कहीं आपके घर के आसपास तो नहीं

सुकून भरे दिन के लिए बदलाव जरूरी

काम का प्रेशर हर व्यक्ति पर होता है, लेकिन उसे कैसे अपने ऊपर हावी नहीं होने देना है, यह इंसान खुद तय करता है. यानी कि अगर आप अपनी डेली-रूटीन में कुछ सहीं आदतों को शामिल करना सीख जाते हैं, तो आप काम, दुनिया-घर की जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाना सीख सकते हैं और प्रेशर को भी पॉजिटिव रूप देकर आसान बना सकते हैं, जिससे आपको शांति मिलेगी और स्ट्रेस भी कम हो सकेगा.

विज्ञापन

कैसे पाएं मन की शांति?

पॉजिटिव सोच के साथ करें दिन की शुरुआत: दिमाग, मन की शांति के लिए जरूरी है कि आप सुबह उठते ही मन में पॉजिटिव विचार लाने की कोशिश करें. शुरुआत में थोड़ी दिक्कत हो सकती है, लेकिन कुछ मिनटों तक गहरी सांस लेते हुए, भगवान को याद करते हुए और नई सुबह के लिए शुक्र करते हुए दिन की शुरुआत करें. इसके बाद कुछ ऐसा पॉजिटिव विचार पढ़ें. ऐसा करने से दिन की शुरुआत शांति और पॉजिटिव एनर्जी के साथ हो होगी.

रोज मेडिटेशन करें और प्लान तैयार करें

जब आप उठ जाएं, तो फ्रेश होकर सबसे पहले मेडिटेशन के लिए बैठ जाएं, क्योंकि मेडिटेशन मन को शांति देती है और ये काफी असरदार होता है. रोज 10-20 मिनट मेडिटेशन करने की आदत आपको दिमाग में मौजूद तनाव को कम और मन की चिंता को दूर करने में मदद करेगी. अब जब आपका मेडिटेशन पूरा हो जाए, तो पूरे दिन का एक प्लान तैयार करें, जिसमें सभी जरूरी चीजों को अपनी सहूलियत अनुसार सूची बनाएं.

विज्ञापन

काम के बीच ब्रेक लें

काम के बीच ब्रेक लेना, ऑफिस के दोस्तों से हंसी-मजाक करने से दिमाग और दिल को अच्छा लगता है, जिससे भारी सा दिखने वाला काम भी आसान सा मालूम होता है. इतना ही नहीं, आप जब काम कर रहे हैं, तो थोड़ी-थोड़ी देर में छोटा-छोटा ब्रेक लेते रहें, इससे माइंड फ्रेश रहता है और काम और बेहतर तरीके से हो पाता है.

पूरी नींद और हेल्दी डाइट भी जरूरी

हमारी नींद और डाइट का भी हमारे काम पर असर पड़ता है. अगर कोई व्यक्ति पूरी नींद नहीं लेता है, रात में देर से सोता है और बाहर का अनहेल्दी खाना ज्यादा खाता है, तो काम, परिवार आदि को लेकर इस तरह की सोच दिमाग में बनने लगती है और इंसान चिड़चिड़ा हो जाता है. इसलिए बेहतर रहेगा कि आप 7-8 घंटे की पूरी नींद ले, खासतौर पर रात 10 बजे तक सोने की कोशिश करें, यह सबसे अच्छा टाइम होता सोने का. इसके अलावा घर का हेल्दी पौष्टिक खाना खाने की आदत डालें.

विज्ञापन

इन सभी आदतों को अगर आप अपनी डेली-रूटीन में शामिल कर लें, तो आप ऑफिस, परिवार आदि के प्रेशर से बाहर आ सकते हैं और आसानी से सभी जिम्मेदारियों को ठीक तरीके से निभा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: सावन शिवरात्रि की शाम बनाएं आलू वाली पूड़ी, इस व्रत आहार को पसंद करेंगे सभी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola