News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Arbaaz Khan and Shura Khan Wedding Look: जब भी किसी सेलिब्रिटी की शादी होती है, तो उसका कुछ अलग ही क्रेज होता है। उनके फैंस शादी की एक झलक देखने के लिए बेताब रहते हैं और अभी तो सेलेब्स की शादी का ट्रेंड चल रहा है, हर दूसरे दिन किसी न किसी Celebrity की शादी की खबर आ रही है।
हाल ही में हुई अथिया शेट्टी-केएल राहुल, मसाबा गुप्ता-सत्यदीप मिश्रा, कियारा आडवाणी- सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की शादी के बाद अब अरबाज खान और शौरा खान की शादी हुई है, जो काफी समय से चर्चाओं में थी।
अरबाज अपनी लव पार्टनर के साथ 24 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों का निकाह अरबाज की बहन Arpita Khan के घर पर हुआ। आइये आगे जानते हैं, कौन है अरबाज खान की दूसरी पत्नी शौरा खान और दोनों ने अपनी शादी में किस तरह का लुक कैरी किया हुआ था।
ये भी पढ़ें- New Year पर खुद को फिट रखने का करें वादा, अपनाएं 5 तरीके
View this post on Instagram---विज्ञापन---
शौरा खान पेशे से एक मेकअप आर्टिस्ट हैं। जो कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों और टीवी शो में काम कर चुकी हैं। उन्होंने सिंगर Tulsi Kumar और एक्ट्रेस Raveena Tandon की बेटी Rasha Thadani के साथ पहले भी काम किया हुआ है। हालांकि, जैसे ही शादी की खबरें वायरल होने लगी शौरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट कर दिया। शौरा के इंस्टाग्राम पर फिलहाल 13 k फॉलोवर्स मौजूद है।

अरबाज ने अपने Wedding Look को थोड़ा सिंपल रखा। उन्होंने शेरवानी को छोड़कर डी-डे के लिए फ्लोरल ब्लेजर और पैंट को चुना, जबकि शौरा ने कढ़ाई किया हुआ नारंगी लहंगा पहना हुआ था। उन्होंने अपने लुक को हैवी ज्वैलरी से पूरा किया और बालों को खुला रखा। उन्होंने हमेशा की तरह गुलाबी मेकअप लुक कैरी किया हुआ था। दोनों का स्टाइल एक दूसरे को कॉम्प्लिमेंट कर रहा था। दोनों ही एक खूबसूरत फूल की तरह लग रहे थे।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
अरबाज खान और शौरा खान की शादी बहुत ज्यादा शोर शराबे से न होकर बेहद सादे तरीके से हुई। शादी के इवेंट में अरबाज का पूरा परिवार शामिल था। जिसमें अरबाज के भाई सलमान खान और सोहेल खान, पिता सलीम खान, मां सलमा खान और बेटा अरहान खान आदि शामिल हुए थे। दुल्हन की तरफ से रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी, शामिल हुईं जो उनकी बहुत करीबी हैं। इसके साथ ही शादी में फराह खान, साजिद खान और रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा भी अपने बच्चों के साथ नजर आए।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।