भारत में लगातार कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। इस बीमारी का शिकार सबसे ज्यादा महिलाएं हो रही हैं। हाल ही में खबर ये आई है कि अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप एक बार फिर से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग लड़ रही हैं। ताहिरा का ब्रेस्ट कैंसर सात साल बाद एक बार फिर लौट आया है। इसकी जानकारी खुद ताहिरा ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।
ताहिरा का कैंसर
ताहिरा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट शेयर करते हुए ये बताया है कि सात साल बाद उनका ब्रेस्ट कैंसर फिर से उभर आया है। ताहिरा ने लिखा कि सात साल की परेशानी या लगातार जांच कराना, ये आपका एक नजरिया है। मैं तो दूसरे वाले के साथ जाना चाहती हूं और उन सभी को यह सुझाव देती हूं जिन्हें नियमित मैमोग्राम कराने की जरूरत है। मेरे लिए दूसरा चरण है।
ये भी पढ़ें- रोजाना खाली पेट कॉफी पीने की आदत कितनी खतरनाक? जानें फिटनेस कोच से
हिना खान
अभिनेत्री हिना खान भी ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से जूझ रही हैं और इन दिनों इसका इलाज चल ही रहा है। हाल ही हिना ने अपनी कीमोथेरेपी कंप्लिट की। हिना ने जब से बताया है कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हुआ है, तब से वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने इलाज की जर्नी को फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। कैंसर के इलाज के बीच हिना खान अपनी जिंदगी भी जी रही हैं।
रोजलीन खान
एक्ट्रेस रोजलीन खान भी कैंसर का दर्द सह चुकी हैं और आज वह इस बीमारी को हराकर आगे निकल चुकी हैं। वह भी ब्रेस्ट कैंसर से परेशान थीं। सभी की तरह उन्होंने भी कीमोथेरेपी का दर्द सहा और इस गंभीर बीमारी के साथ वह सालों तक परेशान रहीं। आज भी वह इस बीमारी से बचने के लिए लगातार टेस्ट जरूर करवाती हैं।
सोनाली बेंद्रे
सोनाली बेंद्रे को 2018 में हाई ग्रेड मेटास्टैटिक कैंसर का पता चला था, लेकिन उन्होंने न्यूयॉर्क में इलाज करवाकर 2021 में कैंसर को मात दे दी और अब वे कैंसर से फ्री हो चुकी हैं। इस बीमारी से रहात मिलते ही सोनाली ने वेब-सीरीज द ब्रोकन न्यूज से अपना ओटीटी डेब्यू किया था। आज वह एक हेल्दी लाइफ जी रही हैं।
ये भी पढ़ें- इन 3 फलों को खाने के बाद भूलकर भी न पिएं पानी, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
11 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
15 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
19 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
21 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines