News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Growing Age Health Tips: उम्र बढ़ना एक नेचुरल प्रोसेस है जिसे रोका नहीं जा सकता, लेकिन कुछ ऐसी आदतें हैं जिन्हें अपनाकर हम बढ़ती उम्र में भी हम जवान दिख सकते हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी और वर्क लोड के कारण हम अक्सर अपने खान-पान को इग्नोर कर देते हैं जिसका असर सीधे तौर पर हमारी सेहत पर पड़ता है। सही खानपान न होना हमारी त्वचा पर असर करता है, जिस वजह से हम उम्र से पहले ही बूढ़े नजर आने लगते हैं, इसलिए जरूरी है कि हम अपने शरीर का ध्यान रखें और बढ़ती उम्र में भी यंग और फिट दिखें। आइए जानते है कि फिट रहने के लिए कौन कौन सी आदत अपनानी चाहिए।
बढ़ती उम्र में यंग और फिट दिखने के लिए जरूरी है बैलेंस डाइट, क्योंकि आपने कई डॉक्टरो को कहते सुना होगा कि बैलेंस डाइट लेनी चाहिए। स्वस्थ शरीर और अच्छी जीवन शैली के लिए जरूरी है कि आप एक बैलेंस डाइट लें और इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी थाली को रोजाना 5 पोर्शन में बांट लें और इसमें कई तरह के सब्जियों और फल को शामिल कर लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें: बढ़ती उम्र में घुटने के दर्द से हैं परेशान तो रामबाण है देसी उपचार
यंग रहने के लिए एक्सरसाइज सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है। इससे शरीर में होने वाली बिमारियों से निजात मिलती हैं और लोग स्वस्थ रहते हैं। साथ ही एक्सरसाइज करने से मांसपेशियों की ताकत, शरीर में लचीलापन और हदय रोग से बचने में मदद मिलती है। इसके लिए आपको उत्कटासन, कोणासन, भुजंगासन जैसे योगासन करने होंगे।
यंग स्किन और ओवरऑल हेल्थ को बनाए रखने के लिए हाइड्रेटेड रहना जरूरी है और इसके लिए आपको बहुत अधिक पानी पीने की जरूरत है। पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है।
यह भी देखे
शरीर को रिपेयर करने के लिए रात की अच्छी नींद जरूरी है, क्योंकि नींद की कमी के कारण अपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आता है, साथ ही कम उम्र में भी आप अधेड़ दिखने लगते हैं, इसलिए जरूरी है कि आप 7 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद लेना जरूरी है। पर्याप्त नींद लेने से ताजगी बनी रहती है और शरीर एक्टिव रहता है।
लंबे समय तक टेंशन लेना आपके लिए हानिकारक हो सकता है, इसलिए जरूरी है कि आप खुद को तनाव मुक्त रखें। टेंशन फ्री रहने के लिए आप रोजाना योग और ध्यान कर सकते हैं। योग और ध्यान आपको तनाव मुक्त रहने में मदद करने के साथ ही मानसिक और भावनात्मक तौर पर आपको संतुलित रखता है।
यह भी देखे:
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।