Anti Aging Diet: आज के समय में हर कोई चाहता है कि वह हमेशा जवान (Younger) दिखे. तेज रफ्तार जिंदगी, प्रदूषण, तनाव और गलत खानपान की वजह से हमारी त्वचा पर उम्र का असर जल्दी दिखने लगता है. इसी कारण लोग तरह-तरह की क्रीम्स, ट्रीटमेंट्स और ब्यूटी प्रोडक्ट्स (Beauty Products) का सहारा लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जवान दिखने का एक आसान, प्राकृतिक और सुरक्षित तरीका भी है? जी हां, कुछ फल ऐसे होते हैं जो त्वचा को न केवल पोषण देते हैं, बल्कि उम्र के लक्षणों को भी छुपाने में मदद करते हैं. तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फलों के बारे में जिनका सेवन आप अपनी त्वचा को जवां और चमकदार बनाने के लिए कर सकते हैं.
एंटी-एजिंग फल | Anti-Aging Fruits
अंगूर
अगर आप रोजाना अंगूर (Grapes) का सेवन करते हैं तो ये आपकी त्वचा के लिए बहुत ही लाभदायक साबित हो सकता है. क्योकि इसमें मौजूद रेस्वेराट्रॉल (Resveratrol) नामक तत्व त्वचा की कोशिकाओं ( Cells) को फ्री रेडिकल्स (Free Rdicals) से बचाता है, जिससे झुर्रियां कम होती हैं और त्वचा में निखार आता है. ये त्वचा को अंदर से हाइड्रेट (Skin Hydrate) भी करता है.
आम
आम (Mango) त्वचा के लिए बेहद लाभकारी है क्योंकि इसमें विटामिन A और C प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो कोलेजन (Collagen) के निर्माण में मदद करते हैं और त्वचा को जवां बनाए में भी काफी ज्यादा मददगार होता है.
ये भी पढ़ें-Skin Care: चेहरे पर लगा लें बेसन का बना ये उबटन, चेहरे पर आ जाएगा गजब का निखार
स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी (Strawberry) में विटामिन C भरपूर होता है, जो त्वचा को दाग-धब्बों से बचाता है और स्किन टोन को सुधरता है. इसके साथ ही यह फ्री रेडिकल्स से लड़ने में भी मदद करता है.
सेब
सेब (Apple) में फाइबर (Fiber) और एंटीऑक्सीडेंट्स (Anti-Oxidants) होते हैं जो त्वचा की कोशिकाओं को स्वस्थ रखते हैं. इसमें मौजूद पेक्टिन शरीर को डिटॉक्स करता है, जिससे त्वचा साफ और चमकदार दिखती है.
कीवी
कीवी (Kiwi) एक सुपरफ्रूट है जिसमें विटामिन C की मात्रा बहुत अधिक होती है. यह त्वचा पर आ रहे समय से पहले बुढ़ापे के लक्षणों को रोकता है.
ये भी पढ़ें- Skin Care: हल्दी से कैसे बनाएं फेस पैक? चेहरा निखर जाएगा और नहीं दिखेगा पीला
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
3 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
5 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
6 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
8 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
8 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
8 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
10 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
11 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
13 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines