शाम के समय अक्सर लोगों का कुछ ऐसा खाने का मन करता है, जो सामान्य समोसा आदि से अलग हो और स्वाद भी कुछ खास हो. लेकिन क्या खाएं और क्या बनाए ये सोचने में पूरी शाम बर्बाद हो जाती है. लेकिन आपकी इस क्रेविंग का हम ध्यान रखेंगे और आपको एक ऐसी स्वादिष्ट स्नैक्स के बारे बताएंगे, जिसका स्वाद भी काफी अलग होगा और इसे बनाना भी आसान होगा. हम जिस डिश की बात कर रहे हैं, इसका नाम पुनुगुलु है, जो आंध्र प्रदेश की मशहूर स्नैक्स में से एक है. आइए जानते हैं आप इसे कैसे आसानी से बना सकते हैं और शाम का मजा उठा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: सावन स्पेशल सीताफल बासुंदी बनाकर लगाएं भोग, मलाईदार स्वाद के लिए नोट कर लें आसान रेसिपी
पुनुगुलु बनाने के लिए जरूरी सामग्री
स्वादिष्ट और फूले हुए पुनुगुलु तैयार करने के लिए आपको नीचे दिए गए चीजों को पहले से तैयार रखना होगा, ताकि आप आसानी से इस डिश को बना सके.
- 3 उबले हुए आलू
- आधा कप ताजा दही
- आधा कप पानी
- स्वादानुसार नमक
- 1 कप चावल का आटा
- 1/3 कप मैदा
- 1 कप बारीक कटा प्याज
- 2 से 3 बारीक कटी हरी मिर्च
- 1 इंच कद्दूकस किया हुआ अदरक
- थोड़े से करी पत्ते
- बारीक कटा हरा धनिया
- थोड़ा काली मिर्च पाउडर
- 1/4 से 1/2 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
- तलने के लिए तेल
घर पर ऐसे बनाएं इंस्टेंट पुनुगुलु
- सबसे पहले मिक्सर जार में उबले आलू, दही, पानी, नमक, चावल का आटा और मैदा डालकर मध्यम स्पीड पर चिकना बैटर तैयार करें.
- अब बैटर को एक बड़े बर्तन में निकालकर लगभग 10 से 15 मिनट ढककर रखें, ताकि सभी सामग्री अच्छी तरह मिल जाए.
- अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक, करी पत्ता, हरा धनिया, काली मिर्च पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह फेंटें. इससे बैटर में हवा भरती है और पुनुगुलु ज्यादा फूले हुए बनते हैं.
- तलने से पहले बैटर का एक छोटा गोला पानी में डालकर जांच लें. अगर वह ऊपर तैरने लगे, तो बैटर तैयार है.
- अब कड़ाही में तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर छोटे-छोटे गोले डालकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.
- तैयार पुनुगुलु को हरी धनिया की चटनी, नारियल की चटनी या टमाटर की चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें और मस्त चाय के साथ इसका मजा ले.
यह भी पढ़ें: बाजार से लाए पुदीने की डंठल से ही उगाएं नया पौधा, बिना बीज के ऐसे करें गमले में खेती
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
10 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
12 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
13 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
15 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
15 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
16 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
17 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
18 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
20 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines