बाजार से लाए पुदीने की डंठल से ही उगाएं नया पौधा, बिना बीज के ऐसे करें गमले में खेती

Mint Plant: इस तरह बाजार से खरीदे गए पुदीने की डंठल को फेंकने के बजाय आप उसका इस्तेमाल नया पौधा तैयार करने के लिए कर सकते हैं. सही देखभाल मिलने पर घर के गमले में ही फ्रेश पुदीना उगाया जा सकता है. 

Mint Plant

पुदीने के पौधे को कहां रखें?

Mint Plant Tips: पुदीने का इस्तेमाल चटनी, रायता, नींबू पानी और कई तरह की डिशेज का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है. इसलिए हर मौसम में ये मार्केट में मौजूद रहता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाजार से खरीदे गए पुदीने की डंठल से भी घर पर नया पौधा तैयार किया जा सकता है? इसके लिए आपको बीज खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आपको बस थोड़ी सी देखभाल करनी है और सही तरीके अपनाकर गमले में हरा-भरा पुदीना उगाना है. पौधा लगाने के लिए आप हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो कर स्टे है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

सही डंठल का करें सेलेक्ट 

बाजार से पुदीना खरीदते वक्त ऐसी डंठल चुनें जो फ्रेश, हरी और ज्यादा सूखी हुई न हों. डंठल में कुछ पत्तियां और नीचे की तरफ गांठें यानी नोड्स जरूर होनी चाहिए. इन्हीं जगहों से आगे चलकर नई जड़ें निकलने में मदद मिलती है. 

पानी में तैयार करें जड़ें

सबसे पहले डंठल के नीचे की कुछ पत्तियां हटा दें. अब एक गिलास या छोटे बर्तन में साफ पानी भरकर डंठलों को इस तरह रखें कि इसका निचला हिस्सा पानी में डूबा रहे, जबकि ऊपर की पत्तियां पानी से बाहर रहें. 

विज्ञापन

कहां रखें बर्तन? 

बर्तन को ऐसी जगह रखें जहां रोशनी आती हो, लेकिन तेज धूप सीधे न पड़ती हो. हर कुछ दिनों में पानी बदलते रहें ताकि पानी गंदा न हो. कुछ समय बाद डंठल के निचले हिस्से में छोटी-छोटी जड़ें दिखाई देने लगेंगी. 

जड़ निकलने के बाद गमले कैसे लगाएं? 

जब डंठल पर अच्छी तरह जड़ें निकल आएं तो उन्हें गमले की मिट्टी में लगाया जा सकता है. इसके लिए ऐसा गमला लें जिसमें नीचे पानी निकलने के लिए छेद जरूर हों. गमले में भुरभुरी और अच्छी मिट्टी भरें. जड़ वाले हिस्से को मिट्टी में लगाकर आसपास की मिट्टी को हल्के हाथ से दबा दें. 

विज्ञापन

पुदीने के पौधे को कहां रखें?

पुदीने को ऐसी जगह रखना बेहतर होता है जहां उसे पर्याप्त रोशनी मिले, लेकिन बहुत गर्मी और सीधी धूप से बचाया जा सके. मिट्टी को पूरी तरह सूखने न दें, लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी भी न डालें. लगातार पानी जमा रहने से जड़ों को नुकसान हो सकता है. 

कुछ ही समय में फैलने लगेगा पुदीना

पौधा जमने के बाद नई पत्तियां निकलने लगेंगी. पुदीना तेजी से फैलने वाला पौधा है, इसलिए इसे बहुत बड़े गमले की जरूरत नहीं होती, लेकिन समय-समय पर इसकी छंटाई करते रहना अच्छा रहता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ