Nita Ambani Traditional Look: देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही राधिका मर्चेंट से शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों 12 जुलाई को शादी करेंगे। शादी से पहले गुजरात के जामनगर में अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन तीन दिनों तक हुए। प्री-वेडिंग फंक्शन के तीसरे और आखिरी दिन दो इवेंट रखे गए थे। इस मौके पर टस्कर ट्रेल्स पहली थीम थी। इस थीम के तहत फंक्शन में आए सभी मेहमानों के लिए शानदार लंच का इंतजाम किया गया था, जो कि किसी शहंशाही दावत से कम नहीं था। वहीं शाम के समय दूसरा इवेंट हुआ। इसकी थीम हस्ताक्षर पर थी, जिसके लिए हेरिटेज इंडियन थीम ड्रेस कोड रखा गया था। इस दौरान पूरे अंबानी परिवार और फंक्शन में शामिल सभी मेहमानों ने हेरिटेज इंडियन ड्रेस कोड को फॉलो किया था।
बता दें कि प्री-वेडिंग फंक्शन के तीसरे दिन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने हैंडलूम कांचीपुरम साड़ी पहनी। उन्होंने भारतीय कला और संस्कृति को प्रमोट करते हुए ये साड़ी पहनी, जिसके तहत उन्होंने स्थानीय कारीगरों के कौशल को दिखाया। आज हम आपको उन्हीं के इस पारंपरिक रॉयल लुक के बारे में बताएंगे।
ये भी पढ़ें- Anant Radhika Pre Wedding में सारा-सुहाना में किसकी ड्रेस बेहतर? नव्या अनन्या समेत देखें 10 सेलेब्स के लुक
नीता अंबानी का ‘पारंपरिक रॉयल लुक’
बता दें कि प्री-वेडिंग फंक्शन के तीसरे दिन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी हैंडलूम कांचीपुरम साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थी। इस मौके पर उन्होंने गोल्डन और व्हाइट कांचीपुरम साड़ी को कैरी किया। इसी के साथ उन्होंने बालों को बांधते हुए जूड़ा बनाकर उसमें गजरा लगाया। इसके अलावा उन्होंने अपने लुक को लाइट ज्वेलरी से कंप्लीट किया। उन्होंने लाल बिंदी के साथ ग्रीन कलर का पेंडल हार, मैचिंग कानों के बुंदे, गोल्डन अंगूठी, हाथों में गोल्डन और ग्रीन कड़ा कैरी किया। इस साड़ी को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है, जिस बात की जानकारी उन्होंने खुद पोस्ट कर दी है।
नीता अंबानी ने पारंपरिक कला को किया प्रमोट
अपने बेटे की शादी के फंक्शन में नीता अंबानी ने कांचीपुरम साड़ी पहनकर पारंपरिक भारतीय शिल्प कौशल के प्रति अपने गहरे सम्मान को बयां किया है। उन्होंने भारतीय कला और स्थानीय कारीगरों के अद्वितीय कौशल पर प्रकाश डाला है। बता दें कि कांजीवरम साड़ियों को दक्षिण भारतीय बुनकरों द्वारा बनाया जाता है, जो कि उनकी सबसे शानदार कला में से एक है। कांजीवरम साड़ी वजन में बहुत ज्यादा हल्की होती है, क्योंकि इसे शुद्ध सिल्क से बनाया जाता है। इसके अलावा कांजीवरम साड़ियों में चमकीले रेशमी धागे का भी इस्तेमाल किया जाता है। जो आसानी से टूटते नहीं है। इसी वजह से जब महिलाएं कांचीपुरम साड़ी पहनती है, तो वो पारंपरिक रॉयल लुक को दर्शाती हैं।
ये भी पढ़ें- Anant-Radhika Pre-Wedding सेरेमनी में सितारों के फैशन सेंस को देख हर कोई हुआ दीवाना, आप भी ट्राई करें ये लुक
ये भी पढ़ें- Anant Radhika Pre Wedding Day 3: कैसा होगा अंबानी के जश्न का तीसरा दिन? जानें क्या-क्या होगा खास
संबंधित खबरें
धनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
1 hr agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
16 hrs agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
17 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
18 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
19 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
19 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
21 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
22 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines