Anant-Radhika Pre-Wedding सेरेमनी में सितारों के फैशन सेंस को देख हर कोई हुआ दीवाना, आप भी ट्राई करें ये लुक

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding Celebration: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर दुनियाभर के कई बिजनेसमैन जामनगर पहुंचे। वहीं अब पार्टी की कई फोटो और वीडियो सामने आ रही हैं।

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding Celebration
विज्ञापन

अब पार्टी की इनसाइड फोटोज सामने आने लगी हैं, जिसके बाद सेलेब्स के फैशन सेंस को देख लोग दंग रह गए। पार्टी में अंनत जहां ब्लैक सूट, वाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में बहुत कमाल के लग रहे थे, तो वहीं उनकी होने वाली पत्नी राधिका पिंक कलर के आउटफिट में कहर ढा रही थी। आइए जानते हैं अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में कौन-कौन से बड़े चेहरे शामिल हुए और उन्होंने क्या कैरी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीना कपूर ने साड़ी में लूटी महफिल

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की कॉकटेल पार्टी में बॉलीवुड क्वीन करीना कपूर पति सैफ अली खान और अपने दोनों बच्चों के साथ पहुंची। उन्होंने यहां लाइट पिंक कलर की साड़ी पहनी थी, जिसमें वो बहुत खूबसूरत लग रही थी। वहीं सैफ ने ब्लैक कोट और पैंट कैरी की।

विज्ञापन

ब्लैक गाउन में आलिया ने जीता फैंस का दिन

बता दें कि कॉकटेल पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी आई थी। उन्होंने यहां ब्लैक गाउन पहना था। इसी के साथ उन्होंने बहुत ही लाइट मेकअप किया था।

विज्ञापन

मार्क जुकरबग पहुंचे अपनी पत्नी के साथ

फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबग भी अपनी पत्नी प्रिसिला चान के साथ जामनगर पहुंचे थे। कपल ने यहां ब्लैक कलर में ट्विनिंग की थी। जहां मार्क ने ब्लैक कलर का सूट और शर्ट पहना था, तो वहीं प्रिसिला ने ब्लैक गाउन कैरी किया था, जिसमें वो बहुत ज्यादा खूबसूरत लग रही थी।

विज्ञापन

धोनी की पत्नी का देसी लुक देख फिदा हुए लोग

गुजरात के जामनगर में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भी आए थे। उन्होंने यहां वाइट शर्ट, ब्लैक पैंट और ब्लैक कोट कैरी किया थी। इसके अलावा धोनी की पत्नी साक्षी यहां देसी लुक में नजर आई। उन्होंने ब्लैक साड़ी पहनी थी।

विज्ञापन

दीपिका संग नजर आए रणवीर

बीते दिनों सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज कंफर्म की है, जिसके बाद पहली बार उन्हें यहां पार्टी में देखा गया। दोनों पूरी पार्टी में एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए। दीपिका ने जहां ब्लैक रंग की लॉन्ग ड्रेस पहनी थी। तो वहीं रणवीर उनके साथ ट्विनिंग करते हुए ब्लैक सूट में नजर आए।

विज्ञापन

ये सेलेब्स भी आए नजर…

आलिया, करीना, शिबानी अख्तर, अक्षय कुमार, नीतू कपूर और दीपिका के अलावा यहां कियारा आडवाणी को भी देखा गया। उन्होंने एक सिजलिंग ड्रेस पहनी थी, जिसकी तस्वीर उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। वहीं अंबानी के फंक्शन को खास बनाने के लिए यहां हॉलीवुड की पॉप स्टार रिहाना भी आई थी। उन्होंने यहां परफॉर्म भी किया था। रिहाना के अलावा यहां सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान ने अपनी मौजूदगी से पार्टी में चार चांद लगाएं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ