Amla oil vs Castor oil: सर्दियों में बालों से जुड़ी समस्या बढ़ जाती है, इसलिए बालों का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। इन्हें मजबूत और हेल्दी बनाए रखने के लिए नेचुरल ऑयल अच्छा माना जाता है। इसके लिए वैसे तो कई सारे तेल मौजूद है, लेकिन आंवला तेल और अरंडी का तेल बालों के लिए बेहतर साबित हो सकता है। दोनों तेल पोषक तत्वों से भरपूर हैं और सदियों से पारंपरिक तरीके से बालों की देखभाल के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं कि दोनों में से कौन सा तेल सर्दियों में बालों की देखभाल के लिए बेहतर साबित हो सकता है।
आंवला तेल
आंवले के तेल को पारंपरिक रूप से आयुर्वेदिक चिकित्सा में इस्तेमाल किया जाता है। ये हेल्थ के साथ-साथ बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। आंवला विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, टैनिन और कई तरह के अमीनो एसिड से भरपूर होता है, जो बालों के विकास में मदद करते हैं। विटामिन सी कोलेजन बालों को मजबूत बनाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट गुण बालों के रोम को नुकसान से बचाते हैं ।
ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?
अरंडी का तेल
अरंडी का तेल बालों की देखभाल के लिए काफी फायदेमंद होता है। अरंडी के तेल में रिसिनोलिक एसिड, आवश्यक फैटी एसिड और विटामिन ई प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं। अरंडी के तेल में रिसिनोलिक एसिड भरपूर मात्रा में होती है, जो ब्लड फ्लो को बढ़ाने में मदद करती है। जिससे बालों की वृद्धि में सुधार होता है। इसमें ओमेगा-6 फैटी एसिड भी होता है, जो बालों के रोम को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है, जिससे बाल घने और हेल्दी होते हैं।
आंवला तेल और अरंडी के तेल में फर्क
आंवला तेल- आंवले के तेल में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। ये बालों को मजबूत बनाने और स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसके साथ ही बालों के रोम को पोषण देता है और समय से पहले सफेद होने से बचाते हैं।
अरंडी का तेल- अरंडी का तेल रिसिनोलिक एसिड और फैटी एसिड से भरपूर, अरंडी का तेल खास कर के स्कैल्प में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है। यह बालों को घना करने और झड़ने से बचाता है।
ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
3 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
5 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
6 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
8 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
8 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
8 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
10 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
11 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
13 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines