Amla Juice Benefits: 21 दिनों तक खाली पेट पिएं आंवले का जूस, पेट से लेकर दिमाग तक रहेगा दुरुस्त  

Amla Juice Benefits:  अगर आप लगातार 21 दिनों तक खाली पेट आंवले के जूस का सेवन करते हैं, तो इसके एक नहीं बल्कि कई फायदे हो सकते हैं। इसे पीने से पेट से लेकर दिमाग तक हेल्दी रहता है।  

Amla Juice Benefits

Amla Juice Benefits

Amla Juice Benefits: अगर आप हर रोज सुबह खाली पेट चाय और कॉफी की जगह कुछ हेल्दी पीना चाहते हैं, तो आंवला का जूस आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। आयुर्वेद में आंवला को अमृत के समान माना जाता है। ये फल विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो इसे आपकी हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आंवला में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो मौसमी फ्लू और इंफेक्शन को रोकने में मदद कर सकते हैं। ये आपके शरीर को हाइड्रेट रखने और तनाव से दूर रखने में मदद कर सकता है। साथ ही ये त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद है। आइए जानते हैं कि आप लगातार 21 दिनों तक आंवले के जूस का सेवन करते हैं, तो  इसके क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?

विज्ञापन

पेट के लिए फायदेमंद

आंवला जूस पेट को साफ रखने और गैस को कम करने में मदद करता है। यह अपच, एसिडिटी और कब्ज जैसी पाचन समस्याओं को रोकने में मदद कर सकता है। फाइटोमेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन में कहा गया है कि 250 मिलीग्राम और 500 मिलीग्राम की खुराक का टेस्ट किया जिसमें पाया गया कि आंवला एक नहीं बल्कि पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर कर सकती है।

विज्ञापन

तनाव को करता है कम

आंवला में एडाप्टोजेन गुण होते हैं, जो तनाव को कम करने और दिमाग को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। यह भावनात्मक और शारीरिक के तनाव को कम करने के लिए बॉडी में एक्टिव रहता है और शरीर की प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है

विज्ञापन

बालों की ग्रोथ के लिए बेहतर

आंवला बालों को हेल्दी रखने में मदद करता है। आंवला का जूस पीने से बालों के रोम मजबूत होते हैं, बालों का झड़ना कम होता है और आपके बालों जुड़ी कई अन्य समस्या भी दूर होती है।

स्किन के लिए फायदेमंद

आंवले के जूस में मौजूद विटामिन-सी की कोलेजन को बढ़ावा देता है। इससे आपकी स्किन यूवी किरणों से होने वाले नुकसान से बची रहती है। साथ ही ये स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। जर्नल ऑफ ट्रेडिशनल एंड कॉम्प्लिमेंट्री मेडिसिन में प्रकाशित इस अध्ययन में कहा गया है कि यह त्वचा की नमी बनाए रखने और झुर्रियों को कम करने में मददगार साबित हो सकता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ