Amla Candy: सर्दियों में ज्यादातर लोग आंवला खाना पसंद करते हैं, क्योंकि इसके एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे होते हैं। ये खास करके इम्यून सिस्टम और डाइजेशन सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। आयुर्वेद में भी इसे हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है और इसे खाने से कई समस्याएं दूर रहती है। इसे कई तरीकों जैसे की मुरब्बा, अचार, जूस और अन्य तरीकों से खाया जाता है। ये आपकी स्किन को भी हेल्दी रखने में कर सकती है। इसे लेकर सद्गुरु जग्गी वासुदेव कहते हैं कि अगर आप हर रोज खाली पेट आंवले में काली मिर्च और शहद को मिलाकर खाते हैं तो इससे आपका इम्यून सिस्टम हेल्दी रहता है और आप कई बीमारियों से दूर रहते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका…
कैसे बनाएं आंवला कैंडी
1. सबसे पहले 3 से 4 आंवले को धो लें और इसे आप किसी साफ कपड़े से सुखा लें।
2. इसके बाद इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
3. अब इसे एक कटोरे में रात भर के लिए एक चम्मच शहद मिलाकर छोड़ दें।
4. इसके बाद सुबह 10 से 12 काली मिर्च का पाउडर बना लें।
ये भी पढ़े- चेहरे पर नजर आते हैं तनाव के ये 3 संकेत, गलती से भी न करें इग्नोर
5. इस पाउडर को रात भर भिगोए हुए शहद और आंवले में मिला लें।
6. अब आपका टेस्टी और हेल्दी खट्टा मीठा केन्डी तैयार हैं, इसे आप 10 से 15 दिन के लिए स्टोर करके रख लें और रोज सुबह खाली पेट खा सकते है।
7 सद्गुरु जग्गी वासुदेव कहते हैं कि इसे आप 4 से 8 हफ्ते तक लगातार खाएं आपके शरीर में असर जरूर नजर आएगा।
आंवला खाने के फायदे
हेल्दी इम्युनिटी- आंवले में विटामिन-सी और एंटी-इंफ्लामेटरी होते हैं, जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में मदद करते है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, ऑक्सीडेटिव डैमेज को कम करते हैं।
बॉडी रहती है डिटॉक्स- आंवला बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है। ये शरीर को साथ कर जमे हुए गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे आपका शरीर हेल्दी रहता है।
ब्लड शुगर होता है कंट्रोल- रोज आंवला खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है, क्योंकि इसमें फाइबर भरपूर में मौजूद होता है। इसके आंवले में इंडेक्स भी कम होता है, जो डायबिटीज के खतरे को कम करता है।
ये भी पढ़े- इन 3 मसालों का पानी गलाएगा पेट की चर्बी, 7 दिनों दिखेगा असर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
6 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
14 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
15 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
16 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
16 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
18 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
18 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines