Amla Achar Recipe: अचार खाना ज्यादातर लोगों की पसंद में से एक है। कई लोग खाने के साथ अचार पसंद करते हैं। वहीं, अगर अचार स्वाद के साथ गुणों से भरा हुआ हो तो सोने पर सुहागा हो जाता है। एक ऐसा ही अचार आंवले का होता है।
जी हां, आंवला में विटामिन-सी के अलावा और भी कई गुण पाए जाते हैं। अगर आप अचार खाने के शौकीन हैं तो आंवले का अचार बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद ही आसान है और इसमें इस्तेमाल होने वाली समाग्री भी कुछ खास नहीं है, ये आसानी से आपकी रासोई में मिल जाएंगी। आइए आंवले अचार की रेसिपी जानते हैं।
और पढ़िए – Leftover Roti Recipe: रात की बची रोटी की ये है स्वादिष्ट और आसान रेसिपी, जानिए…
Amla Achar Recipe Ingredients in Hindi
- जीरा (1 चम्मच)
- सौंफ (2 टेबल स्पून)
- आंवला (250 ग्राम)
- सरसों तेल (250 gm)
- हींग (आधा चम्मच)
- हल्दी पाउडर (2 चम्मच)
- मेथी दाना (2 टेबल स्पून)
- सरसों के बीज (2 चम्मच)
- कश्मीरी लाल मिर्च (2 चम्मच)
- लाल मिर्च पाउडर (2 चम्मच)
- हरी मिर्च लम्बी कटी (7 से 8)
- नमक स्वादानुसार
और पढ़िए – Multi-millet Pancakes Recipe: सर्दियों में बच्चों के लिए बनाएं बाजरा का पैनकेक, जानिए रेसिपी
Amla Achar Recipe in Hindi
आंवला अचार बनाने के लिए सबसे ज्यादा जरूर आंवले का रसीलेदार होना है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि आप जिन आंवलों का इस्तेमाल अचार बनाने में करने वाले हैं वो रसीले होने चाहिए। आइए आंवला अचार बनाने की विधि जानते हैं।
आंवला अचार बनाने के लिए पहले आंवले को अच्छी तरह से वॉश कर लें। इसके बाद एक बड़े बर्तन में आंवला उबालने के लिए रखें। इसमें हल्दी पाउडर और थोड़ा नमक मिलाकर करीब 10 मिनट तक उबाल आने दें। आंवले सॉफ्ट लगें तो गैस बंद कर दें। इसकी पहचान करने का सबसे अच्छा तरीका ये है कि आंवले की फांके खुद अलग होने लगती हैं। आंवले को अब पानी से निकालकर एक बाउल में रखकर ठंडा करें। इसके बाद आंवले के फांके अलग करें।
और पढ़िए – Saffron Tea: सर्दियों में जरूर ट्राय करें केसर की चाय, ये है आसान रेसिपी
इसका दूसरा और मुख्य स्टैप अचार का मसाला बनाना है। इसके लिए पहले जीरा, मेथी दाना, सरसों के दानें और सौंफ को मिक्सी में पीस लें। दूसरी ओर गैस पर कढ़ाही रखें। इसमें सामग्री अनुसार सरसों का तेल डालकर गर्म कर लें। तेल गर्म होने के बाद गैसे ऑफ कर दें और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
तीसरे स्टेप में कढ़ाही को फिर से गैस पर रखें और उसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, हींग और पीसा हुआ मसाला भी डाल दें। इसके बाद इसमें लंबी कटी हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर और नमक भी मिला दें। इसके बाद गैस ऑफ कर दें। अब इसे करीब 7 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद पहले चम्मचे की मदद से एक बार तेल वाले मसाले को हिला दें और फिर इसमें उबले हुए आंवले भी मिला दें। अच्छे से मिक्स करने के बाद लगभग 5 घंटे के लिए इसे ढककर छोड़ दें। रखने के लिए एयर टाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें। इस तरह से आंवले का अचार बनकर तैयार हो जाएगा।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
11 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
18 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
18 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
19 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
22 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines