Multi-millet Pancakes Recipe: सर्दियों में बच्चों के लिए बनाएं बाजरा का पैनकेक, जानिए रेसिपी
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Multi-millet Pancakes Recipe: परिवार के सदस्यों को कुछ स्पेशल खिलाना है? लेकिन समझ नहीं आ रहा कि उनके लिए क्या बनाया जाए? तो आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। घर में अगर मल्टी मिलेट (Multi-millet Pancake) यानी बाजरा और गुड़ है तो आप मिनटों में एक बेहतरीन मीठी डीश तैयार कर सकते हैं। बाजरा का पैनकेक बनाकर घर के बड़े और बच्चों को खुश कर सकते हैं।
मल्टी मिलेट पैनकेक को बनाने की विधि (Pancake Easy Recipe) बहुत आसान है। इसके लिए ज्यादा खास सामग्री की भी जरूरत नहीं होती है। गुड़, बाजरा, दूध आदि से मल्टी मिलेट पैनकेक (Multi-millet Pancake) तैयार हो जाता है। इसे बनाने में करीब 20 मिनट का समय लगता है। पैनकेक का सेवन नाश्ते में करना बेहद अच्छा माना डजाता है। आइए आपको बाजरा के पैनकेक (Bajra Pancake) की आसान रेसिपी बताते हैं।
मल्टी मिलेट मिक्स और साबुत गेहूं का आटा और ½ चम्मच बेकिंग पाउडर सहित सूखी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं। एक अलग कटोरे में अंडे को झागदार होने तक अच्छी तरह से फेंटें और गुड़ पाउडर और दूध में धीरे से फेंटें। धीरे से सूखी सामग्री को गीली सामग्री में डालें और तब तक फेंटें जब तक कि बैटर में कोई गांठ न रह जाए।
एक नॉन-स्टिक पैन गरम करें, पैन को समान रूप से चिकना करने के लिए आधा चम्मच मक्खन डालें, पैनकेक बैटर के एक चमचे में डालें और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं। इस तरह से पैनकेक तैयार हो जाएगा, अब इसे मेपल सिरप के साथ गरम परोसें और अपने परिवार के सदस्यों को खिलाएं।
एक बाउल में मल्टी मिलेट मिक्स, साबुत गेहूं का आटा और दूध मिला लें। अच्छे से तरह से फेटने के बाद, अगर आपको इसमें दूध की थोड़ी जरूरत लग रही है तो थोड़ा दूध और डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। ध्यान रहे कि आपको ज्यादा दूध नही मिलाना है, वरना पैनकेक मुलायम और फुले हुए नहीं बनेगे। इसके बाद गुड़ पाउडर भी मिक्स कर लें और फिर पैन पर पैनकेक तैयार कर लें।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: