Chhath Puja: छठ के महापर्व पर महिलाएं पैरों और हाथों को आलता से सजाती हैं. इससे पैरों की सुंदरता तो बढ़ती ही है साथ ही इसे बेहद शुभ भी माना जाता है. सुहागिन महिलाएं आलता (Alta) लगाकर अपने श्रृंगार को पूरा करती हैं. लेकिन, बाजार में मिलने वाला आलता केमिकल से भरपूर होता है. इस आलता से स्किन पर रूखापन भी आ सकता है और अन्य साइड इफेक्ट्स का भी खतरा रहता है. ऐसे में अगर आप भी घर पर ऑर्गेनिक आलता बनाना चाहती हैं तो यहां जानिए आलता तैयार करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका. आप घर पर ही बेहद आसानी से आलता तैयार कर सकती हैं.
घर पर कैसे बनाते हैं आलता | How To Make Alta At Home
- घर पर आलता बनाने की प्रक्रिया बेहद आसान है. इसके लिए आपको 1 चम्मच चायपत्ती, एक चम्मच चीनी, एक चम्मच सिंदूर और थोड़े नारियल तेल की जरूरत होगी.
- सबसे पहले किसी बर्तन को आंच पर चढ़ाकर उसमें चायपत्ती और चीनी को डालकर सूखा ही भूनें. इससे चीनी पिघलने लगेगी.
- दोनों चीजों को भून लेने के बाद पैन के अंदर एक कटोरी रख दें.
- अब इस कटोरी के ऊपर किसी बर्तन में पानी भरकर रख दें और बर्तन ढककर आंच को धीमा कर दें. ध्यान रहे कि बर्तन इतना बड़ा हो कि उससे पैन ढक जाए.
- थोड़ी देर में चीनी और चायपत्ती का एक गाढ़ा घोल तैयार हो जाएगा.
- इस घोल को लाल रंग के सिंदूर (Sindoor) के साथ मिला लें.
- इसमें कुछ बूंदे नारियल के तेल की डाल लें.
- बस बनकर तैयार है आपका आलता. इस आलता को पैरों या हाथों पर लगाया जा सकता है.
केमिकल वाले आलता के क्या नुकसान हैं
- केमिकल वाले आलता में आमतौर पर 2 डाई होती हैं, क्रोसिन स्कार्ले और रोडामाइन. यह केमिकल वाला आलता त्वचा को एक नहीं बल्कि कई तरह से प्रभावित कर सकता है. इस आलता से स्किन का कलर निकल सकता है.
- त्वचा पर एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है.
- कई बार केमिकल वाला आलता गैस्ट्रोइंटेस्टेस्टिनल दिक्कतों की वजह बनता है.
- ये कार्डियोवस्कुरल दिक्कतों यानी दिल की दिक्कतों की वजह भी बन सकता है.
जरूर करें पैच टेस्ट
अगर आप बाजार से आलता लाकर इस्तेमाल कर रहे हैं तो पैच टेस्ट जरूर करें. त्वचा के एक हिस्से पर इसे लगाकर कुछ देर रखें. अगर त्वचा पर किसी तरह की जलन महसूस हो तो इसे तुरंत धोकर हटा लें.
यह भी पढ़ें – रूखी त्वचा के लिए कौन सा तेल फायदेमंद है? रात में लगाएंगे 2 बूंदे तो अगली सुबह मुलायम दिखेगा चेहरा
संबंधित खबरें
कम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
4 hrs agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
5 hrs agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
7 hrs agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
7 hrs agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
10 hrs agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
11 hrs agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
12 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
12 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
14 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines