रूखी त्वचा के लिए कौन सा तेल फायदेमंद है? रात में लगाएंगे 2 बूंदे तो अगली सुबह मुलायम दिखेगा चेहरा

Oil For Dry Skin: सर्दियों का मौसम आने लगा है और ऐसे में त्वचा पर रूखापन नजर आने लगता है. यहां जानिए स्किन का रूखापन दूर करने के लिए रात के समय किस तेल को चेहरे पर लगाया जा सकता है.

Dry Skin

त्वचा का रुखापन कम करता है यह तेल. Image Credit - Freepik

Dry Skin Home Remedies: मौसम बदलने का असर त्वचा पर दिखते देर नहीं लगती. सर्दियां आने लगती हैं तो हवा शुष्क हो जाती है जो स्किन को रूखा बनाती हैं. रूखी स्किन डैमेज होने लगती है और चेहरा बेजान नजर आने लगता है. ऐसे में अगर आपकी स्किन भी सर्दियों में रूखी हो जाती है और कटने-फटने लगती है तो आप भी यहां बताए तेल को रात के समय लगा सकते हैं. इस तेल (Oil) को लगाने पर स्किन खिंची-खिंची नहीं दिखती, बेजान नजर नहीं आती और त्वचा से सफेद पपड़ी नहीं छूटती. यहां जानिए किस तेल को ड्राई स्किन पर लगाना बेहद फायदेमंद साबित होता है.

विज्ञापन

रूखी त्वचा पर कौन सा तेल लगाएं

नारियल तेल – रूखी त्वचा पर नारियल का तेल (Coconut Oil) लगाया जा सकता है. इसमें लॉरिक एसिड जैसे फैटी एसिड्स होते हैं जो त्वचा पर नमी को लॉक करते हैं. इस तेल को रात में चेहरा धोने के बाद चेहरे पर लगाया जा सकता है. इस बात का खास ध्यान रखें कि अगर आपकी त्वचा जरूरत से ज्यादा ऑयली है तो नारियल तेल ना लगाएं लेकिन अगर त्वचा रूखी है तो यह आपके चेहरे के लिए कमाल का साबित हो सकता है.

विज्ञापन

बादाम का तेल – विटामिन ई जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर बादाम का तेल त्वचा के लिए चमत्कारी होता है. इस तेल को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें. इससे चेहरे की ड्राइनेस दूर हो जाती है.

जोजोबा ऑयल – स्किन के लिए जोजोबा ऑयल भी बेहद फायदेमंद होता है. इस तेल को चेहरे पर लगाया जाए तो यह स्किन को क्लोग्ड नहीं करता है. इस तेल से स्किन को अच्छा मॉइश्चर मिल जाता है.

विज्ञापन

ऑलिव ऑयल – चेहरे पर ऑलिव ऑयल (Olive Oil) भी लगा सकते हैं. ऑलिव ऑयल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है. यह स्किन को ऑलिक एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट्स देता है जो स्किन को नमी प्रदान करते हैं. इससे चेहरा बाहरी तत्वों से होने वाले नुकसान से बचता है.

आर्गन ऑयल – चेहरे पर आर्गन ऑयल भी लगाया जा सकता है. ड्राई स्किन पर आर्गन ऑयल लगाया जाए तो यह स्किन को फैटी एसिड्स, विटामिन ई और एंटी-एजिंग गुण देता है. इसीलिए इस तेल को लिक्विड गोल्ड भी कहा जाता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ