Aloo Til Masala Curry: तिल की सब्जी कैसे बनाई जाती है? यहां जानिए किन-किन सामग्रियों का किया जा सकता है इस्तेमाल

Til Aloo Ki Sabji: अगर आप डिनर में कुछ मजेदार बनाना चाहते हैं तो आलू के साथ तिल डालकर स्वादिष्ट सब्जी तैयार करें. तिल का हल्का नट्टी फ्लेवर और मसालों के साथ आलू का मेल इस सब्जी को और खास बना देता है. आप इसे चावल या रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं.   

Til Aloo Ki Sabji

तिल आलू की सब्जी कैसे बनाई जाती है? Image Credit- Shutterstock

विज्ञापन

Til Masala Curry: सर्दियों में तिल का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे ज्यादातर लोग मीठे व्यंजन बनाते हैं. तिल के लड्डू या तिल की गजक बनाई और खाई जाती है, लेकिन इस बार आप तिल की सब्जी बनाकर देखें. तिल की सब्जी हेल्दी होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी होती है, जिसमें मसाले या आलू का तड़का लगाया जा सकता है. आप इसमें नॉनवेज फ्लेवर देने के लिए चिकन या मटन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन आज हम आपको तिल और आलू की सब्जी बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे रात के डिनर में बनाया जा सकता है. इसमें मसाले अपने हिसाब से डाले जा सकते हैं और स्वाद को बढ़ाया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- Breakfast Tips: नाश्ते में बनाना चाहते हैं कुछ अलग, हेल्दी और स्वादिष्ट? ट्राई करें ये झटपट ब्रेकफास्ट रेसिपी 

विज्ञापन

तिल आलू की सब्जी कैसे बनाई जाती है?

सामग्री 

  • आलू- 4
  • सफेद तिल- 3 चम्मच
  • प्याज- 1
  • टमाटर- 1 प्यूरी
  • हरी मिर्च- 3
  • हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
  • नमक- स्वादानुसार
  • गरम मसाला- आधा चम्मच
  • तेल- जरूरत के हिसाब
  • हरा धनिया- 3 चम्मच
  • लहसुन- 4 कलियां
  • अदरक- 1 छोटा इंच
  • जीरा- आधा चम्मच

विधि 

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. अब एक पैन में तिल को डालें और हल्का भून लें. ठंडा करने के बाद इसे मिक्सर जार में डालकर लहसुन और अदरक के साथ दरदरा पीस लें.
  • अब एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें और जीरा, प्याज और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें. अब टमाटर प्यूरी डालें और मसाला तेल छोड़ने तक पकाएं.
  • इस दौरान गैस हल्की रखें और फिर हल्दी, धनिया और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं. अब तैयार तिल का पेस्ट डालें और नमक डालकर 5 मिनट तक पकाएं.
  • पकाने के बाद इसमें उबले हुए आलू डालें और ग्रेवी में खुशबू आने तक पकाएं. आखिर में गैस बंद करके ऊपर से गरम मसाला डालें और हरा धनिया डालकर रोटी के साथ सर्व करें.  

इसे भी पढ़ें- शाम की चाय के साथ सर्व करें मेथी की कुरकुरी मठरी, बिना ज्यादा तेल इस्तेमाल किए इस तरह करें तैयार


विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ