Aloo Kurma Recipe: रोजमर्रा की सब्जियों में आलू का नाम सबसे पहले आता है। जब कुछ समझ ना आए तो आलू बनाना सबको सूझता है। आम सब्जी से अगर इसे शाही का रूप देना हो तो बस थोड़ी सी साधारण सामग्री के खेल से आप ऐसा कर सकते हैं। आलू को नए ट्विस्ट के साथ बनाने के लिए आप आलू कुर्मा रेसिपी को अपना सकते हैं। आइए आपको आलू कुर्मा की आसान रेसिपी (Aloo qorma Recipe in Hindi)
Aloo Kurma Ingredients
- 8 मीडियम आलू
- 20 ग्राम लहसुन पेस्ट
- 10 ग्राम अदरक पेस्ट
- 3 ग्राम लाल मिर्च पाउडर
- 125 ग्राम दही
- 6 ग्राम धनिया पाउडर
- 90 ग्राम देसी घी
- काजू का पेस्ट
- 4 हरी इलाइची
- 1.5 ग्राम कालीमिर्च पाउडर
- 1 टी स्पून हरी इलाइची पाउडर
- 20 ग्राम हरा धनिया
- स्वादानुसार नमक
- एक चुटकी जायफल पाउडर
- 1 टी स्पून नींबू का रस
- 3 टेबल स्पून डेयरी क्रीम
Aloo Kurma Recipe in Hindi
सबसे पहले आलू लें और उन्हें अच्छे से धो लें। इसके बाद आधे-आधे हिस्से में काटकर फ्राई कर लें। इसके लिए पैन में तेल गर्म करें और फिर आलू को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें।
इसके बाद दही का मिश्रण तैयार करें। इसके लिए 10 ग्राम अदरक पेस्ट, 20 ग्राम लहसुन पेस्ट, 3 ग्राम लाल मिर्च पाउडर, 6 ग्राम धनिया पाउडर और 125 ग्राम दही को मिलाएं।
अब एक पैन में देसी घी डाल कर गैस की आंच मीडियम कर दें। इसमें हरी इलाइची को रंग बदलने तक पकाएं। इसके बाद कटी प्याजों को डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं। इसमें 1 कप पानी डालकर चलाते रहें। पानी सूख जाने पर जब तेल अलग हो जाए तो बनाया गया दही का मिश्रण भी इसमें डालें और चलाते रहें।
इसके बाद काजू का पेस्ट मिलाकर भूनें। इसके बाद इसमें तले हुए आलू डालें। इसके बाद 1 कप पानी, काली मिर्च, स्वादानुसार नमक, इलाइची और जायफल पाउडर मिक्स करें और ढककर धीमी आंच में करीब 5 मिनट तक पकाएं। इसके बाद इसमें नींबू का रस मिलाकर 1 मिनट तक पकाएं। अब ऊपर से क्रीम डालकर गैस को ऑफ कर दें। आप इसे हरे धनिये से गार्निश करके सर्व कर सकते हैं।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट रामदाना लड्डू? यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoकरवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
4 hrs agoसिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
6 hrs agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
7 hrs agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
9 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
1 day agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 day agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
2 days agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines