News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Almonds Vs Walnuts: हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में मानसिक तेजी और याददाश्त को बनाए रखना बेहद जरूरी है। खासकर जब हम डिजिटल समय में तेजी से बदलती दुनिया में खुद को अपडेट रखने की कोशिश कर रहे होते हैं। ऐसे में बादाम और अखरोट को ब्रेन फूड माना जाता है लेकिन सवाल यह है कि याददाश्त और दिमागी क्षमता बढ़ाने के लिए इनमें से कौन ज्यादा फायदेमंद है? आइए जानते हैं पूरी जानकारी।
बादाम दिमागी सेहत के लिए पोषण का खजाना है। बादाम में विटामिन E, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं जो दिमाग को एक्टिव और तेज बनाए रखने में मदद करते हैं।
अखरोट को ब्रेन शेप नट्स भी कहा जाता है क्योंकि इसका आकार हमारे मस्तिष्क से मिलता-जुलता होता है। इसमें भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड एंटीऑक्सीडेंट्स और पॉलिफेनॉल्स होते हैं जो दिमागी सेहत के लिए बेहतरीन माने जाते हैं।
अगर तुलना करें तो दोनों ही ड्राई फ्रूट्स अपनी जगह बेहद फायदेमंद हैं। लेकिन अगर सिर्फ याददाश्त बढ़ाने की बात करें तो अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स इसे ज्यादा प्रभावी बनाते हैं। वहीं बादाम ब्रेन हेल्थ को मेंटेन रखने और सोचने की क्षमता को सुधारने में मदद करता है।
4) बेहतर नतीजों के लिए क्या करें?
अगर आप दिमागी तेजी और याददाश्त को बेहतर बनाना चाहते हैं तो बादाम और अखरोट दोनों को अपने डाइट में शामिल करें। सुबह भीगे हुए बादाम खाएं और रात को सोने से पहले 2-3 अखरोट खाएं। इससे आपको दिमागी विकास और मानसिक स्थिरता दोनों मिलेगी।
बादाम और अखरोट दोनों ही दिमाग के लिए फायदेमंद हैं लेकिन अखरोट याददाश्त को तेज करने में थोड़ा ज्यादा प्रभावी है। अगर आप दिमाग को पूरी तरह हेल्दी रखना चाहते हैं तो इन दोनों को संतुलित मात्रा में अपने आहार में शामिल करना सबसे अच्छा रहेगा।
यह भी पढ़ें: रिलेशनशिप में नया ट्रेंड, Gen Z को मिलेनियल्स से ज्यादा रिलेशनशिप लेबल क्यों?
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।