Almonds Side Effects: बादाम एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसमें विटामिन-ई भरपूर मात्रा में पाई जाती है। कई लोग हेल्दी रहने के लिए डेली डाइट में बादाम को शामिल कर सकते हैं। खास तौर पर लोग इसे सर्दियों में खाना पसंद करते हैं, जो आपके शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आप ज्यादा बादाम का सेवन करते हैं, तो ये आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि बादाम के अधिक सेवन से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?
ज्यादा बादाम के सेवन से होते हैं ये नुकसान
किडनी स्टोन
अगर आपको किडनी में स्टोन की समस्या है, तो ऐसे में आपके लिए ज्यादा बादाम खाना नुकसानदेह साबित हो सकता है। बादाम में ऑक्सलेट की मात्रा अधिक होती है जिससे किडनी में स्टोन होने का खतरा भी बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ें- 60 दिनों में घटेगा 10 से 15 किलो वजन! जानें जल्दी वेट कम करने का तरीका
वजन बढ़ना
जो लोग अपनी डेली डाइट में अधिक बादाम का सेवन करते हैं, उनका वजन कम होने की बजाय बढ़ सकता है। बादाम में कैलोरी होती है, जो बॉडी फैट को बढ़ाने में मदद करते हैं। बता दें कि लगभग 1 औंस बादाम में 160 कैलोरी होती है। इसलिए इसे ध्यान में रखते हुए सीमित मात्रा में ही बादाम का सेवन करें।
एलर्जी
अगर आपको किसी तरह की कोई एलर्जी है, तो ऐसे में आपको बादाम का सेवन करते समय ध्यान रखना चाहिए। साथ ही जिन्हें नट्स से एलर्जी है उन्हें खास कर के बादाम खाने से भी बचना चाहिए। एलर्जी के लक्षण गले में दर्द, मुंह में कैविटी में खुजली, सूजे हुए होंठ या जीभ और गाल में सूजन हो सकती हैं।
कब्ज
बादाम में भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंतों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। लेकिन अगर आप ज्यादा बादाम का सेवन करते हैं, तो इसके फायदे की जगह कई सारे नुकसान भी हो सकते हैं और ये कब्ज जैसी बीमारी का कारण बन सकता है।
1 दिन में कितने बादाम का करें सेवन
एक हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए आपको 1 दिन में 4 से 5 बादाम का ही सेवन करना चाहिए। जो लोग इंटेंस वर्कआउट करते हैं वो 8-10 बादाम भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। साथ ही अगर आप बादाम को रात भर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाते हैं, तो ये आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में हाइड्रेट रहने के लिए खाएं ये फूड्स, पानी की कमी होगी दूर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
वॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
2 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
3 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
3 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
5 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
6 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
7 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
9 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines