Health Tips: सर्दियों में हाइड्रेट रहने के लिए खाएं ये फूड्स, पानी की कमी होगी दूर

Health Tips: अगर आप सर्दियों में पानी की कमी को दूर करना चाहते तो अपनी डाइट में कुछ ऐसे फूड्स को शामिल कर सकते हैं, जो आपके शरीर को डिहाइड्रेशन से बचा सकता है।  

Health Tips

Health Tips

ग्रेपफ्रूट

ग्रेपफ्रूट कोलेस्ट्रॉल और वजन कम करने के साथ-साथ पानी की कमी को भी दूर करता है, क्योंकि इसमें लगभग 90 प्रतिशत पानी मौजूद होता है। इसके साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट को साफ रखने में  मदद करता है। इस फल में मौजूद पोषक तत्व क्रेविंग को कंट्रोल करता है। इसके साथ ही ये ब्लड शुगर के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है।

टमाटर

हमारे देश में  टमाटर हर मौसम में खाया जाता है जिसे सब्जियों, सलाद, सॉस और चटनी के अलावा बहुत सारे फूड्स के स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है। टमाटर को सलाद के रूप में खाने से हमारी बॉडी में पानी की जरूरत पूरी होती है। साथ ही ये आपको डिहाइड्रेशन से बचाता है। इसके अलावा टमाटर में कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं जो बॉडी को कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से बचाता है।

पालक

इस हरी पत्तेदार सब्जियों  में पानी की मात्रा लगभग 93 प्रतिशत तक होती है। ये आपको हाइड्रेट रखने के साथ-साथ आयरन की कमी को पूरा करता है। पालक भी आपके इम्यून सिस्टम के लिए बहुत जरूरी और काफी फायदेमंद भी होता  है।

दही

दही पानी की कमी पूरा करने का एक अच्छा सोर्स है। एक कप दही में 75 प्रतिशत पानी होता है। साथ ही ये जरूरी विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो हमें हेल्दी बनाए रखता है और वजन कम करने में भी मदद करता है।

स्ट्रॉबेरी

तरबूज के बाद सबसे ज्यादा पानी स्ट्रॉबेरी में होता है। साथ ही फैट फ्री और लो कैलोरी वाला फल है, भूख को कंट्रोल कर वजन कम करता है। इसे खाने से भी शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी, विटामिन ए, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉलिक एसिड, फास्फोरस, पोटेशियम और फाइबर आदि पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ