---विज्ञापन---

Almond Benefits: गर्मियों में कितने बादाम खाना सही? जानें किन लोगों के लिए नुकसानदायक

Almond Benefits: बादाम खाने के एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे होते हैं, लेकिन सवाल ये उठता है कि गर्मियों के मौसम में बादाम खाने का सही तरीका क्या है? क्या बादाम खाने के नुकसान भी हो सकते हैं या फिर इसे किस तरीके से खाना सही हो सकता है?  

---विज्ञापन---

Almond Benefits: गर्मियों में बादाम खाने को लेकर लोगों के मन में कई सारे सवाल उठते हैं। कई लोग मानते हैं कि हमें गर्मियों में बादाम नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है और ये हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं अगर इसके फायदे की बात करें को इसे खाने से बाल मजबूत होते हैं, दिमाग हेल्दी बना रहता है और ये हमारी स्किन के लिए भी ये अच्छा माना जाता है। साथ ही लोगों के मन में ये भी सवाल आता है कितना और कब खाएं?

कितना खाएं बादाम?

सर्दियों में ज्यादा बादाम खाने से आमतौर पर सेहत को कई खास नुकसान नहीं पहुंचता है, क्योंकि इस दौरान  तापमान बहुत ठंडा होता है। लेकिन गर्मियों में इसका अधिक सेवन आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है। डायटीशियन गरिमा की मानें तो गर्मियों में रोज सिर्फ 2 से 4 बादाम का ही सेवन करना चाहिए।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- इम्यूनिटी को कमजोर बनाती हैं ये 3 चीजें, डॉक्टर से जानें क्या खाएं, क्या नहीं?

भिगोकर खाएं

बादाम को रातभर भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इसे छील कर आप खा सकते हैं। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि अगर आप इसे छिलके के साथ खाते हैं, तो इसके कई सारे नुकसान हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

रात के समय न करें बादाम का सेवन

रात के समय बादाम ही नहीं बल्कि किसी भी ड्राई फ्रूट्स को खाना सही नहीं माना जाता है। अगर आप रात में बादाम का सेवन करते हैं तो इससे आपको ब्लोटिंग, गैस और एसिडिटी हो सकती है

---विज्ञापन---

इन बातों का रखें ध्यान

जिन लोगों को पित की समस्या रहती है या फिर गैस या डाइजेशन की समस्या रहती है उन्हें बादाम के सेवन से बचना चाहिए। ऐसे में अगर आप बादाम का सेवन करते हैं, तो आपकी समस्या बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें- बेटाइम नींद आना इस बीमारी के संकेत, आजमाएं ये 5 टिप्स

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Mar 10, 2025 01:25 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola