नाश्ते का टेस्ट बढ़ाने के लिए अलाया एफ से जानें स्मूदी की रेसिपी, इसे लेकर क्या कहते हैं फिटनेस कोच

अलाया एफ की तरह अगर आप भी फिट और हेल्दी रहना चाहते हैं, तो इसके अपनी डाइट में हेल्दी और टेस्टी स्मूदी को शामिल कर सकते हैं। अलाया ने इंस्टाग्राम पर रेसीपी शेयर की हैं, जिसे आप यहां देख सकते हैं…

Alaya F Smoothie Recipe

Alaya F Smoothie Recipe

अभिनेत्री अलाया एफ (आलिया इब्राहिम) अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के अलावा फिटनेस और हेल्दी डाइट को लेकर भी काफी सतर्क रहती हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने अपनी स्मूदी की रेसिपी शेयर की, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि ये टेस्टी डेसर्ट को कड़ी टक्कर दे सकती है। अलाया ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि क्या होगा अगर मैं आपसे कहूं कि आपका नाश्ता आइसक्रीम जैसा टेस्ट दे सकता है और फिर भी बहुत सेहतमंद हो सकता है? आप में से बहुत से लोग मेरी स्मूदी की रेसिपी जानना चाहते थे, इसलिए मैंने इस पर एक छोटा सा वीडियो बनाने का फैसला किया। ये मेरी पसंदीदा डिश है और इसका आनंद आप भी ले सकते हैं।

विज्ञापन

स्मूदी की रेसिपी

उन्होंने बताया कि इस स्मूदी को बनाने के लिए  सबसे पहले जमे हुए जामुन, केले, नट बटर, दूध, ग्रीक दही और शहद को एक मिक्सी जार में डालें। इस सभी को अच्छे से पीस लें। फिर इस मिश्रण को एक कटोरे में निकाल लें और उसके ऊपर ग्रैनोला, नारियल, चिया सीड्स, जामुन और नट बटर को इसमें मिलाएं। अब आपका स्मूदी बनकर तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्थ के लिए फायदेमंद

वह बताती हैं कि केले और ब्लूबेरी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं और आपकी एनर्जी को बढ़ाते हैं। बादाम का दूध विटामिन ई की कमी को पूरा करता है। चिया के बीज हेल्दी फैट और फाइबर से भरपूर होते हैं। बादाम का बटर मांसपेशियों की रिकवरी के लिए शरीर को प्रोटीन देता है। साथ ही ग्रेनोला और नारियल क्रंच और हाइड्रेशन को बढ़ाते हैं। शहद और ग्रीक दही प्रोटीन कमी को दूर करता है और आंतों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट? 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, फिटनेस कोच ईशा लाल ने बताया कि पके हुए केले में हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकता है। एक मध्यम आकार के केले में लगभग 27 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है, इसलिए वे  मैक्रोन्यूट्रिएंट का एक अच्छा सोर्स है। दो मध्यम आकार के केले में कार्बोहाइड्रेट  दोगुना हो जाते हैं, जिसके कारण ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा रहता है। केले में मौजूद चीनी को नट्स के साथ बैलेंस करने से हेल्दी फैट, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर हो जाते हैं। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ