हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अकबर-बीरबल की खिचड़ी वाली कहानी हमें सिखाती है जिंदगी के ये 6 बड़े सबक

Birbal Ki Khichdi Story: हम बचपन से ही अकबर और बीरबल की कहानियां सुनते आए हैं, जो हमें जीवन को सही दिशा देने वाले सबक भी सिखाने का काम करती हैं. इन्हीं में से एक है बीरबल की खिचड़ी वाली कहानी, जिससे हमें आज भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है.

विज्ञापन
इससे हमें आज की जिंदगी में भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है. Image Credit- News24

Birbal Ki Khichdi Kahani: भारत में खिचड़ी का चलन बहुत पुराना है. अकबर-बीरबल की एक प्रचलित कहानी में भी खिचड़ी का जिक्र मिलता है. इतिहास के अनुसार बीरबल तेज दिमाग और बेहद चतुर इंसान थे, जो बादशाह अकबर के दरबार के नवरत्नों में शामिल थे और अपनी बुद्धिमत्ता से कठिन से कठिन समस्या का समाधान कर देते थे. यही वजह है कि अकबर और बीरबल की दोस्ती पर आधारित कई रोचक कहानियां लिखी गई हैं. इन्हीं में से एक है खिचड़ी वाली लोकप्रिय कहानी, जो हमें जिंदगी के अहम सबक सिखाती है. अगर आप अपनी जिंदगी को आसान बनाना चाहते हैं तो अकबर-बीरबल की खिचड़ी वाली कहानी को पढ़ें और इसमें सिखाई गई बातें अपनी जिंदगी को आसान बनाने के लिए फॉलो करें.  

इसे भी पढ़ें- Sakat Chauth Wishes: गणपति बप्पा करें सबका कल्याण… सकट चौथ पर भेजिए पावन शुभकामनाएं इन खास मैसेजेस और फोटोज के साथ

अकबर-बीरबल की खिचड़ी कहानी | Story Of Akbar Birbal Ki Khichdi 

  • न्याय या सही-गलत का फैसला हमें बहुत सोच-समझकर लेना चाहिए, क्योंकि जल्दी में लिया गया फैसला अन्याय पैदा कर सकता है. कहानी में अकबर ने धोबी को महल के दीये से मिलने वाली गर्मी से इनकार कर दिया था. हालांकि, बीरबल ने वक्त पर अकबर को समझाया और न्यायिक फैसला लेने में मदद की.
  • इंसान को कभी भी उम्मीद नहीं हारनी चाहिए, क्योंकि उम्मीद इंसान को हर मुश्किल वक्त में ताकत देने का काम करती है जैसे- कहानी में धोबी को दीये ने सारी रात ठंड में खड़े रहने की हिम्मत दी ताकि वह ईमानदारी से अपनी गरीबी दूर कर सके.
  • इंसान की सोच बहुत मायने रखती है. अगर आपकी सोच अच्छी और ताकतवर होगी तो आपको कोई भी नकार नहीं सकता. कहानी में यही बात बीरबल के जरिए हमें बताने की कोशिश की गई है. अगर बीरबल अकबर को नहीं समझता तो न्याय हो सकता था.
  • दूसरी की परेशानी को हमेशा समझना चाहिए. कई बार हमें उसका दर्द या पीड़ा नजर नहीं आती, लेकिन पीछे कहीं ना कहीं इंसान संघर्ष कर रहा होता है. इसलिए बीरबल की तरह आपको सामने वाले इंसान की परिस्थिति को समझना आना चाहिए.
  • दिल को हमेशा साफ रखें. अगर आपका दिल साफ होगा तो आपकी जिंदगी बहुत ही आसान हो जाएगी. कहानी में अकबर का अहंकार उन्हें सही-गलत समझने से रोक रहा था. अहंकार छोड़ने से ही इंसान सच को स्वीकार कर पाता है.
  • बात को समझने की कोशिश करें और जिंदगी में होने वाली घटना के आधार पर तुरंत फैसले बिल्कुल भी ना लें. ऐसा करने से आपको आगे जाकर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही, किसी का भी हक ना मारें और बात को समझने की कोशिश करें. 

इसे भी पढ़ें- Relationship Tips: लिव इन रिलेशनशिप में आने से पहले इन बातों पर करें गौर, भविष्य के लिए हो जाएंगे बेफिक्र

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola