Uric Acid: अजवाइन और अदरक दोनों पेट के साथ-साथ यूरिक एसिड के मरीजों के लिए भी कारगर साबित हो सकता है। दरअसल यूरिक एसिड की समस्या प्रोटीन के खराब मेटाबोलिज्म की वजह से होती है जिसके कारण शरीर में प्यूरीन की मात्रा बढ़ती है। यही प्यूरीन के क्रिस्टल्स, हड्डियों में जमा होने लगते हैं। ये गाउट की समस्या का कारण भी बनते हैं और इसी को रोकने के लिए अजवाइन और अदरक रामबाण इलाज साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि इसके क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
एंटी इंफ्लेमेटरी हैं अजवाइन और अदरक
अजवाइन और अदरक में एंटी इंफ्लेमेटरी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये शरीर में यूरिक एसिड के लेवल को कम करते हैं और जोड़ों की सूजन में भी फायदेमंद होते हैं। जब आपकी हड्डियों में प्यूरिन जमा होता है तो इनके बीच गैप आने लगता है और यही गैप हड्डियों में दर्द का कारण बनता है। इसलिए अगर आप हर रोज सीमित मात्रा में अजवाइन और अदरक का सेवन करते हैं तो इससे आराम मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में 21 दिन तक लगातार खाएं दो उबले अंडे, बॉडी रहेगी हेल्दी और फिट
अजवाइन और अदरक करते हैं डिटॉक्स
अजवाइन और अदरक में डिटॉक्सिफाइंग की तरह काम करते हैं और इससे शरीर की गंदगी डिटॉक्स होती है। इनमें फाइबर के साथ-साथ रफेज की अच्छी मात्रा में पाई जाती है। जब आप इन्हें खाते हैं तो, ये खून में जमा यूरिक एसिड को पेशाब के जरिए बाहर निकालते हैं।
अजवाइन और अदरक हड्डियों के लिए हेल्दी
हड्डियों में जमा ऑक्सलेट क्रिस्टल्स ही गैप पैदा करते हैं, जिसे मेडिकल टर्म में गाउट की समस्या कहा जाता है। जब आप अजवाइन और अदरक सेवन करते हैं, तो इसका अर्क ऑक्सलेट क्रिस्टल्स को पिघलाने में मदद करता है। इससे आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं।
ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
8 hrs agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
11 hrs agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
11 hrs agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
12 hrs agoघर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर फलाफल रोल, खाने में स्वादिष्ट है यह रेसिपी
13 hrs agoपुरानी प्लास्टिक बाल्टी में उगाएं ये 5 खुशबूदार फूल, महक उठेगा घर
16 hrs agoचनिया-चोली से लेकर ट्रेडिशनल साड़ी तक, दिल्ली के इन मार्केट्स में जाएं
17 hrs agoउखड़ने लगी है दीवारों की पपड़ी तो ऐसे करें फिक्स, बिना मिस्त्री बनेगा काम
17 hrs agoघर पर बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल झागदार फिल्टर कॉफी, यहां जानिए आसान तरीका
19 hrs agoरसोई को बनाना है सुंदर तो महंगे सामान खरीदने से बेहतर अपनाएं ये सस्ते टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines