Uric Acid: यूरिक एसिड के मरीज अजवाइन और अदरक का करें सेवन, हड्डियों में जमा प्यूरीन से मिलेगा छुटकारा

Uric Acid: अगर आप भी यूरिक एसिड की समस्या से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में अजवाइन और अदरक को शामिल कर सकते हैं। ये आपकी हड्डियों को भी मजबूत बनाने में करता है।  

Uric Acid

Uric Acid

Uric Acid: अजवाइन और अदरक दोनों पेट के साथ-साथ यूरिक एसिड के मरीजों के लिए भी कारगर साबित हो सकता है। दरअसल यूरिक एसिड की समस्या प्रोटीन के खराब मेटाबोलिज्म की वजह से होती है जिसके कारण शरीर में प्यूरीन की मात्रा बढ़ती है। यही प्यूरीन के क्रिस्टल्स, हड्डियों में जमा होने लगते हैं। ये गाउट की समस्या का कारण भी बनते हैं और इसी को रोकने के लिए अजवाइन और अदरक रामबाण इलाज साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि इसके क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

एंटी इंफ्लेमेटरी हैं अजवाइन और अदरक

अजवाइन और अदरक में एंटी इंफ्लेमेटरी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये शरीर में यूरिक एसिड के लेवल को कम करते हैं और जोड़ों की सूजन में भी फायदेमंद होते हैं। जब आपकी हड्डियों में प्यूरिन जमा होता है तो इनके बीच गैप आने लगता है और यही गैप हड्डियों में दर्द का कारण बनता है। इसलिए अगर आप हर रोज सीमित मात्रा में अजवाइन और अदरक का सेवन करते हैं तो इससे आराम मिल सकता है।

अजवाइन और अदरक करते हैं डिटॉक्स

अजवाइन और अदरक में डिटॉक्सिफाइंग की तरह काम करते हैं और इससे शरीर की गंदगी डिटॉक्स होती है। इनमें फाइबर के साथ-साथ रफेज की अच्छी मात्रा में पाई जाती है। जब आप इन्हें खाते हैं तो, ये खून में जमा यूरिक एसिड को पेशाब के जरिए बाहर निकालते हैं।

अजवाइन और अदरक हड्डियों के लिए हेल्दी

हड्डियों में जमा ऑक्सलेट क्रिस्टल्स ही गैप पैदा करते हैं, जिसे मेडिकल टर्म में गाउट की समस्या कहा जाता है। जब आप अजवाइन और अदरक सेवन करते हैं, तो इसका अर्क ऑक्सलेट क्रिस्टल्स को पिघलाने में मदद करता है।  इससे आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ