Aishwarya Mohanraj: बिग बॉस कंटेस्टेंट और स्टैंडअप कोमेडियन प्रणित मोरे के शो पर 370 की बिरयानी वाले किस्से के बाद सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कोमेडियंस के विवादित वीडियो वायरल होने लगे हैं. प्रणित मोरे (Pranit More) का वीडियो वायरल हुआ तो उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब ट्रोल किया. प्रणित के शो पर 370 की बिरयानी वाला विवादित बयान देने वाले हिमांशु जांगरा पर भी लोगों की खूब गाज गिरी और आखिर उसकी नौकरी पर भी बन आई. इसके बाद कोमेडियन मधुर विरली का विवादित बयान और अब ऐश्वर्या मोहनराज का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे जेनिटल म्यूटेशन के बारे में विवादित बात कहती हुई नजर आ रही हैं. यहां जानिए क्या है पूरा मामला.
ऐश्वर्या मोहनराज की भी हो रही है ट्रोलिंग
ऐश्वर्या मोहनराज का कोमिक्सतान के दौरान दिए गए ऑडीशन का वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है. इस वीडियो में ऐश्वर्या ने अपनी मां को मिसांड्रिस्ट यानी पुरुषों से नफरत करने वाली कहा है और जेंटिल्स म्यूटेशन (Genital Mutation) का भी जिक्र किया है. अपने सेट के दौरान ऐश्वर्या ने कहा, “मेरे भाई के पैदा होने पर मेरी मां बच्चे की तरह रोने लगी थीं क्योंकि नर्स ने उन्हें उसका प्राइवेट पार्ट काटने नहीं दिया था.” इससे आगे ऐश्वर्या ने कहा कि उनकी मां उनकी रोल मॉडल हैं और इसीलिए उनके इस सपने को वह किसी दिन पूरा करेंगी जब उनका अपना बेटा होगा.”
ऐश्वर्या के इस पुराने वीडियो पर उनकी खूब ट्रोलिंग हो रही है. सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि यह मजाक की बात नहीं है. वहीं, दूसरे ने पॉइंट आउट किया कि कोमेडियंस किस तरह इन इंसेसिटिव बातों को डार्क ह्यूमर का नाम देते हैं. वीडियो शेयर करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा, “सबसे डरावनी बात यह है कि इसपर जज चियर कर रहे थे और ओडियंस हंस रही थी. लेकिन रेप और हिंसा असली अपराध हैं, कोई ट्रेंड्स नहीं हैं जिन्हें एक्सेप्ट करके हम मूव ऑन कर सकते हैं. सचमुच, मैं खुश हूं कि लोग ये पुराने क्लिप्स निकाल रहे हैं और इन्हें रोक रहे हैं. अगर हम अभी इनपर बात नहीं करेंगे तो ये सारे जोक्स नॉर्मल हो जाएंगे.”
प्रणित मोरे के शो पर दिए गए विवादित बयान
कोमेडियन प्रणित मोरे के शो पर क्राउड वर्क के दौरान एक लड़के ने 370 की बिरयानी (370 ki Biryani) का किस्सा सुनाया. हिमांसु जांगरा नाम के इस लड़के ने कहा कि उसने एक लड़की को 370 की बिरयानी खिलाई थी और इसीलिए अब वह उसे यूं ही जाने नहीं देगा. लड़के ने लड़की से बिरयानी के बदले सेक्शुअल फेवर्स लेने की बात कही थी. इसी शो पर सेजल पवार नाम की एमबीबीएस स्टुडेंट ने मेल केडेवर्स के प्राइव पार्ट को लेकर विवादिन बात कही थी. वीडियो वायरल होने के बाद तीनों ने सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए वीडियो शेयर किया था.
मधुर विरली क्यों हुए ट्रोल
कोमेडियन मधुर विरली (Madhur Virli) ने 2024 में अपने एक वीडियो में रेप को लेकर जोक सुनाया था. मधुर ने कहा था कि 10 में से एक रेप के मामले में अपराधी पीड़िता को मार देता है क्योंकि वह उससे कडल के लिए पूछती है. वीडियो के एकबार फिर वायरल होने के बाद जब मधुर को बैकलेश मिला तो यूट्यूब पर वीडियो शेयर करके मधुर ने कहा कि वे सचमुच शर्मिंदा हैं और माफी चाहते हैं.
यह भी पढ़ें – 40 साल से नहीं मुस्कुराई यह महिला, वजह जानकर आप भी करने लगेंगे यही काम
संबंधित खबरें
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 hr agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
14 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
18 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
20 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
22 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
23 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines