AI 80s Trend Instagram: सोशल मीडिया पर इस समय AI 80s लुक छाया हुआ है. कोई इंस्टाग्राम स्टोरी पर एआई से क्रिएट करवाई गई अपनी 80 के दशक की फोटो लगा रहा है तो कोई व्हॉट्सऐप स्टेटस अपलोड कर रहा है या इन फोटोज को हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर रहा है. सेलेब्रिटीज जैसे एक्टर्स और राजनेता भी इस ट्रेंड में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. लेकिन, अगर आप सचमुच 80 के दशक जैसा दिखना चाहते हैं और एआई का यूज नहीं करना चाहते या नहीं कर पा रहे हैं तो आप इस लुक को खुद क्रिएट भी कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें – Karishma Tanna इस तरह करती हैं नो मेकअप लुक क्रिएट, मिनटों में चेहरा खिल जाता है, नई मदर्स के लिए बताया रूटीन
कैसे रिक्रिएट करें AI लुक
80 का दौर फैशन का दौर था. स्टेटमेंट एक्सेसरीज से लेकर बोल्ड मेकअप और हेयर, कलरफुल कपड़े और ओवरसाइज्ड सिलुएट हर तरफ नजर आते थे. पर्पल, पीला, नीला या लाल रंग इस दौर में खूब पहना जाता था. आप ब्लेजर, पैंट्स या स्कर्ट और साटिन के शर्ट्स वगैरह कैरी कर सकते हैं. इस दौर में डेनिम भी खूब पहना जाता था. हाई वेस्ट डेनिम जीन्स, डेनिम के जैकेट और डबल डेनिम आउटफिट्स कैरी करके 80s का लुक रिक्रिएट किया जा सकता है. अगर फोटो लेनी है तो आप 80 के दशक की किसी फिल्म के कैरेक्टर के आउटफिट से आइडिया लेकर भी तैयार हो सकते हैं.
ऐसे करें 80 के दौरा वाला मेकअप
- अपने मेकअप को बोल्ड रखना जरूरी है. मीडियम से फुल कवरेज का फाउंडेशन लगाएं. स्किन को मैट-साटिन लुक दें डुई या शिम्मरी लुक नहीं. अंडर आईज को कंसील करें और चेहरे पर हल्का पाउडर लगाएं.
- आईब्राउज को बड़ा और डिफाइंड रखें. डार्क पेंसिल से आइब्रो को भरें और नेचुरल से हटकर बोल्ड आइब्रो लुक कैरी करें.
- मेन कैरेक्टर लुक के लिए आइशैडो लगाएं. आप 2-3 बोल्ड आइशैडो के साथ लुक में एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं, जैसे ब्राइट ब्लू आइशैडो, पर्पल या मैजेंटा आइशैडो. आइशैडो को ऊपर की तरफ लगाएं और इसके ऊपर शिम्मर भी लगाएं.
- आइलाइनर को हल्का बाहर की तरफ लगाएं. इस समय तक एकदम पतला नहीं बल्कि मोटा और डिटेल्ड आइलाइनर लगाया जाता था. आइलाइनर के साथ ही मस्कारा भी लगाएं.
- ब्लश जरूर लगाएं. पिंक, कोरल या बेरी ब्लश लगाएं. इसे गालों से अपने टेम्पल्स की तरफ यानी माथे के दोनों किनारों तक लेकर जाएं.
- होठों पर ब्राइट लिपस्टिक लगाए. पिंक, रेड या फिर बेरी कलर की लिप्सटिक चुनें. क्यूपिड बो को आउटलाइन करें.
बालों को ऐसे करें स्टाइल
80 के दशक में बालों की स्मूदनिंग या स्ट्रेटनिंग नहीं होती थी बल्कि नेचुरल कर्ल्स और फ्रिजी हेयर को फ्लॉन्ट किया जाता था. आप चाहे तो अपने फ्रिजी बालों में फोटो खींच सकती हैं. इस दौर में हेयर एक्सेसरीज भी कैरी की जाती थी. हेयर बैंड लगाएं या रबड़ बैंड लगाएं, बालों पर स्कार्फ या बंडाना भी बांध सकते हैं.
इस तरह बिना एआई के इस 80s ट्रेंड का हिस्सा बना जा सकता है. आपकी ओरिजनल फोटोज सबसे अलग और खूबसूरत दिखेंगी.
यह भी पढ़ें – भाग्यश्री ने बताया चेहरे पर ग्लो लाने के लिए कैसे लगाती हैं मलाई, कहा दादी-नानी के जमाने का है यह नुस्खा
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
8 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
11 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
16 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
16 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
19 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines