Recipe: वीकेंड्स पर फैमिली एकसाथ रहती हैं, ऐसे में ज्यादातर लोग बाहर लंच या डिनर का प्लान करते हैं। अगर किसी कारण आपका प्लान नहीं बन पा रहा है तो घर पर ही कुछ रेस्टोरेंट स्टाइल डिश बना लीजिए। पनीर तो बहुत खाया होगा, शाही पनीर, मटर पनीर। अफगानी पनीर ज्यादातर होटलों में ही मिलता है, शायद इसलिए क्योंकि आपको इसकी रेसिपी नहीं पता। अब इसकी टेंशन न लें क्योंकि हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं अफगानी पनीर बनाने की सिंपल और कम समय में बन जाने वाली विधि।
इसे बनाने के लिए इन सामग्रियों की जरूरत है:
- पनीर
- काली मिर्च पाउडर
- नमक
- अदरक-लहसुन का पेस्ट
- धनिया के पत्ते
- प्याज
- साबुत लहसुन
- साबुत अदरक
- हरी मिर्च
- दही
- तेल
- कसूरी मेथी
- काजू
- साबुत खड़े मसाले-लौंग, काली मिर्च, तेज पत्ते
ये भी पढ़ें- हरे धनिया की चटनी बनाते समय न करें ये 4 गलतियां, ज्यादा दिनों तक कर सकेंगे स्टोर
इस विधि से बनाए
सबसे पहले पनीर की मेरिनेशन कर लें। इसके लिए आपको पनीर को टुकड़ों में काटना होगा। इसके बाद इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर, अदरक-लहसुन पेस्ट, धनिया के पत्ते और तेल डालकर अच्छे से पनीर को इनके साथ मिला लें। अब कुछ देर के लिए पनीर को साइड में रेस्ट करने के लिए रख दें।
अब एक पैन को गैस पर रखकर अच्छे से गर्म कर लें। अब इसमें तेल डालकर गर्म होने दें। गर्म तेल में बारीक कटी प्याज, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च को डालकर फ्राई कर लें। इसके बाद काजू डालकर इस मसाले को अच्छे से पका लें। जब सभी चीजें सॉफ्ट और गोल्डन हो जाएं तो इसे कटोरे में निकालकर ठंडा होने दें।
इसके बाद प्याज और काजू के मिक्सचर को मिक्सी में डालकर अच्छे से ग्राइंड कर लें। ग्राइंडिंग के बाद इसमें दही मिलाकर एक बार फिर से ग्राइंड करें।
Afghani paneer Recipe
अब एक दूसरे फ्लैट पैन या रोस्टिंग पैन में थोड़ा तेल लगाएं। गर्म होने के बाद मैरिनेटेड पनीर को पैन में डालकर रोस्ट करें। पनीर के टुकड़ों को थोड़े-थोड़े गैप में रखें, नहीं तो ये आपस में चिपक सकते हैं। पनीर को लगभग 3-4 मिनट तक पकाएं।
ग्रेवी बनाने के लिए एक कढ़ाई ले लें। इसे गैस पर गर्म कर लें और 2 चम्मच तेल डालकर गर्म करें। इसके बाद इसमें साबुत खड़े मसाले जैसे काली मिर्च, लौंग, इलायची और तेज पत्ता डालकर एक बार हल्का भून लें। इसके बाद प्याज और काजू के मिक्सचर को डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं, अगर पेस्ट पूरा न निकले तो थोड़ा पानी डाल लें। इस ग्रेवी में नमक, जीरा पाउडर और धनिया पाउडर डालकर मिला लें। अब पनीर को डालकर 1 मिनट तक पकाएं आपका अफगानी पनीर तैयार है। इसे रोटी या लच्छा पराठा के साथ सर्व करें।
ये भी पढ़ें… Vitamin-D Foods: बॉडी में विटामिन-डी की कमी को पूरा करते हैं ये 5 सुपरफूड्स! आज से ही बनाएं डाइट का हिस्सा
संबंधित खबरें
Diwali Wishes 2026: दिवाली पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश
5 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
8 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
10 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
11 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
14 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines