---विज्ञापन---

Acharya Balkrishna Health Tips: महाशिवरात्रि पर नहीं उतर रहा भांग का नशा? तो अपनाएं यह सरल उपाय

Acharya Balkrishna Health Tips: महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है। इस दिन भोग लगाने के लिए उनकी सभी प्रिय चीजों का प्रसाद चढ़ाया जाता है। भांग भी इनमें से एक है, जो भगवान शिव को काफी प्रिय होती है। इस पर्व पर भगवान शिव को चढ़ाई जाने वाली भांग को लोग प्रसाद की तरह ग्रहण करते हैं, जिसके बाद इसका हैंगओवर 2 दिनों तक रहता है। चलिए आपको बताते हैं भांग का नशा उतारने का जबरदस्त तरीका।

---विज्ञापन---

Acharya Balkrishna Health Tips: इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी को मनाई जाएगी। भोलेनाथ का यह पर्व हिंदू लोगों का सबसे पवित्र और प्रमुख त्योहार माना जाता है। इस दिन लोग शिवलिंग की पूजा करते हैं, उसका जलाभिषेक भी करते हैं। महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को उनकी प्रिय चीजों का भोग भी लगाया जाता है। इनमें भांग-धतूरा और दूध-दही के साथ और भी कई चीजें शामिल होती हैं। भांग के बारे में तो आपने सुना ही होगा। यह एक पेय पदार्थ है, जो नशीला होता है। इसे लोग होली के अलावा, महाशिवरात्रि पर भोग के तौर पर भी पीते हैं। भांग का नशा तेज होता है और काफी देर तक रहता है। इसका हैंगओवर एल्कोहल से भी अधिक समय तक रहता है। हम आपको आचार्य बालकृष्ण का एक नुस्खा बता रहे हैं, जिसकी मदद से भांग का नशा तुरंत उतर जाएगा।

क्या कहते हैं आचार्य बालकृष्ण?

आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि भांग का नशा इतना तेज होता है जिससे दिमाग पर भी तेज असर पड़ता है। भांग के बारे में वे कहते हैं कि हमारे यहां भांग एक ऐसी चीज है, जो भारत में प्राचीन काल से पी जा रही है। कुछ खास मौकों पर जैसे कि शिवरात्रि और होली पर इसे पीने का महत्व भी अलग होता है, ऐसे में इसका नशा उतारने का तरीका भी सबको जानना चाहिए।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: डाइट में बदलाव क्यों जरूरी?

कैसे उतरेगा भांग का नशा?

भांग का नशा उतारने के लिए आचार्य बालकृष्ण अमरूद और अमरूद के पत्तों का सेवन करने की सलाह देते हैं। वे बताते हैं कि अगर किसी को भांग का नशा चढ़ा बहुत ज्यादा चढ़ गया है तो उसे अमरूद के पत्तों का रस निकालकर पिलाना चाहिए। दिन में 2-3 बार ताजा पत्तों का रस पीने से भांग का नशा उतरने लगेगा। अमरूद खाना भी सही रहेगा, जी हां, आचार्य कहते हैं कि यदि पत्ते न मिले, तो आप दिन में 2-3 अमरूद भी खा सकते हैं। इससे भी नशा उतरने में मदद मिलती है।

---विज्ञापन---

और क्या करें?

  • इमली का रस पीने से भी भांग का नशा उतर जाता है।
  • हैंगओवर के लिए खट्टी चीजों का सेवन करें।
  • कान में गुनगुने सरसों के तेल की 2-3 बूंदें भी डालने से मदद मिलेगी।
  • अदरक का रस पिएं।
  • भांग के सेवन के बाद भरपूर मात्रा में पानी पिएं।

ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Feb 25, 2025 02:48 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola