हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Karwa Chauth Dinner Recipe: स्वाद में लजीज लगती है अचारी गोभी, करवाचौथ पर मिनटों में करें तैयार

विज्ञापन
Achari Gobhi

How To Make Achari Gobhi: भारत में सुहागन स्त्रियों के लिए करवा चौथ एक बहुत ही बड़ा त्योहार होता है। इस साल करवा चौथ 13 अक्टूबर 2022 रविवार को पूरे भारत में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाने वाला है। इस व्रत को सुहागन औरतें अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं और करवा माता से अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। ये त्योहार पति-पत्नि के बीच प्यार और आदर को दर्शाने का एक बहुत ही अच्छा जरिया है।

इस दिन सुहागन औरतें पूरे दिन निर्जला व्रत रखती है और चांद निकलने के बाद पति की पूजा करके ही उपवास खोलती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए अचारी गोभी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इस स्वादिष्ट और लजीज सब्जी को आप डिनर में बनाकर सबका दिल खुश कर सकते हैं। इसको बनाना भी बेदह आसान होता है, तो चलिए जानते हैं अचारी गोभी (How To Make Matar Achari Gobhi) बनाने की विधि-

अभी पढ़ें – Diwali 2022 Snack: दिवाली पार्टी में स्वाद का तड़का लगा देता है गुजराती खाखरा चिवड़ा, आप भी जरूर करें ट्राई

विज्ञापन

अचारी गोभी बनाने की आवश्यक सामग्री-

  • गोभी
  • अदरक
  • प्याज (ऑप्शनल)
  • राई
  • मेथी दाना
  • सौंफ
  • हींग
  • कलौंजी
  • जीरा
  • हल्दी पाउडर
  • जीरा पाउडर
  • हरी मिर्च पाउडर
  • नमक
  • दही
  • लाल मिर्च पाउडर
  • हरा धनिया
  • धनिया पाउडर
  • सरसों का तेल
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट

अभी पढ़ें – How To Reduce Pigmentation: आलू की मदद से हटाएं चेहरे की पिगमेंटेशन, ये रही इस्तेमाल की सिंपल विधि

अचारी गोभी कैसे बनाएं? (How To Make Achari Gobhi)

  • अचारी गोभी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम करें।
  • फिर आप इसमें मेथी दाना, राई, जीरा, कलौंजी, सौंफ और हींग डालकर चटकाएं।
  • इसके बाद आप इसमें धनिया पाउडर और जीरा पाउडर डालें।
  • फिर आप इसमें कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक अच्छे से भून लें।
  • इसके बाद आप इसमें कटी हुई हरी मिर्च, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर 1 मिनट तक भून लें।
  • फिर आप इसमें फूल गोभी और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
  • इसके साथ ही आप इसमें 1-2 टेबल स्पून पानी छिड़क दें और ढककर आधा पकाएं।
  • फिर इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और दही डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
  • इसके बाद आप इसको मीडियम आंच पर करीब 4-5 मिनट तक ग्रेवी के गाढ़ी होने तक भून लें।
  • अब आपकी स्वादिष्ट अचारी गोभी बनकर तैयार हो चुकी है।
  • फिर आप इसको कटे हुए हरे धनिये और अदरक से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।

अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola