How To Reduce Pigmentation: आलू की मदद से हटाएं चेहरे की पिगमेंटेशन, ये रही इस्तेमाल की सिंपल विधि

Reduce Pigmentation

Reduce Pigmentation

विज्ञापन

Face Pack To Reduce Pigmentation: स्किन पिगमेंटेशन की समस्या आजकल बहुत आम हो गई है। इसको कम करने के लिए कई लोग कई तरह के महंगे से महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं। लेकिन ये सब चीजें कई हानिकारक केमिलयुक्त होती हैं जिनसे आपकी खूबसूरती बढ़ने की बजाय खराब हो सकती है।

ऐसे में आज हम आपको पिगमेंटेशन से छुटकारा पाने के लिए आलू का नुस्खा बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप बिना की साइड इफेक्ट के चेहरे पर मौजूद पिगमेंटेशन को कम कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं आलू फेस पैक बनाने की विधि-

विज्ञापन

आलू फेस पैक बनाने की आवश्यक सामग्री- (Ingredients To Make Potato And Curd Face Pack To Reduce Pigmentation)

  • आलू 2
  • दही 3 से 4 चम्मच

आलू फेस पैक कैसे बनाएं (How To Make Potato And Curd Face Pack To Reduce Pigmentation)

  • आलू फेस पैक को बनाने के लिए आप सबसे पहले 2 आलू को छीलकर काट लें।
  • फिर आप आलू के टुकड़ों को मिक्सर में पीस स्मूद पेस्ट बना लें।
  • इसके बाद आप इसमें करीब 3 से 4 चम्मच दही डालें और मिलाएं।
  • फिर आप इस फेस पैक को लगाने से पहले अपना फेस वॉश कर लें।

अभी पढ़ें – Matar Makhana Sabji: स्वाद में जबरदस्त लगती है मटर मखाना की सब्जी, करवाचौथ डिनर में चुटकियों में करें तैयार

  • इसके बाद आप इस तैयार पैक को अपने पूरे फेस पर अच्छी तरह से लगा लें।
  • फिर आप इसको कम से कम 20 मिनट तक लगाकर अच्छी तरह से सुखाएं।
  • इसके बाद आप अपने फेस को कॉटन की सहायता से अच्छी तरह से साफ कर लें।
  • अच्छे रिजल्ट के लिए आप इस पैक को हफ्ते में करीब 3 बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इससे आपके फेस की पिगमेंटेशन कम होने लगती है।

अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ