हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Home Care Tips: सर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया

AC Winter Care: सर्दियों में एसी का इस्तेमाल भले ही बंद हो जाए, लेकिन उसकी देखभाल करना नहीं भूलना चाहिए. फिल्टर की सफाई, इनडोर और आउटडोर यूनिट का टेस्ट , ड्रेनेज पाइप को चेक करना और सही तरीके से बिजली सप्लाई बंद करने जैसी चीजों पर ध्यान देना जरूरी है. 

विज्ञापन
कवर सिर्फ आउटडोर यूनिट के हिस्से पर लगाएं और इनडोर यूनिट को खुला छोड़ दें. Image Credit- Magnific

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही घरों में एयर कंडीशनर का इस्तेमाल कम हो जाता है. गर्मियों में दिन-रात चलने वाला एसी अब कई महीनों तक बंद पड़ा रहता है. लेकिन क्या आप जानती हैं कि सर्दियों में एसी को लंबे समय तक बंद रखने से पहले उसकी सही केयर करना बेहद जरूरी है? अगर आप बिना सफाई और मेंटेनेंस के एसी को बंद कर देते हैं तो अगली गर्मियों में इसे चालू करते समय कूलिंग की समस्या, बदबू या तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए आप एसी बंद करने से पहले कुछ बातों पर ध्यान दें, ताकि गर्मियों में कंडीशन बिल्कुल ठीक निकले. ये टिप्स कौन से हैं आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप एसी की केयर किस तरह से कर सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें-Diwali Special: पुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर की सजावट में लगेंगे चार चांद

एसी के एयर फिल्टर की अच्छी तरह करें सफाई

एसी को लंबे समय तक बंद रखने से पहले उसका एयर फिल्टर साफ करना सबसे जरूरी कामों में से एक है. गर्मियों में लगातार इस्तेमाल की वजह से फिल्टर में धूल, मिट्टी और दूसरे कण जमा हो जाते हैं. अगर इन्हें बिना साफ किए छोड़ दिया जाए तो मशीन में गंदगी जमा रह सकती है और अगली बार इस्तेमाल करना मुश्किल हो सकता है. इसके लिए सबसे पहले एसी को बंद करके उसकी बिजली सप्लाई काट दें. इसके बाद मैनुअल में दिए गए रूल्स के मुताबिक फिल्टर को निकालकर रख दें. 

विज्ञापन

एसी के इनडोर और आउटडोर यूनिट को करें साफ

स्प्लिट एसी में दो यूनिट होती हैं जैसे इनडोर और आउटडोर. गर्मियों में इस्तेमाल एसी का इस्तेमाल करते वक्त इन चीजों पर धूल जम जाती है. इसलिए सर्दियों में AC बंद करने से पहले इनकी सफाई जरूर करें. इनडोर यूनिट के बाहरी हिस्से को सूखे या हल्के गीले मुलायम कपड़े से साफ करें. वहीं, आउटडोर यूनिट के आसपास जमा पत्तियां, धूल और कचरा हटा दें, ताकि उसके आसपास हवा आती-जाती रहे. 

एसी की ड्रेनेज पाइप जरूर चेक करें

एसी इस्तेमाल करते समय उसमें से निकलने वाला पानी ड्रेनेज पाइप के जरिए बाहर जाता है. अगर इस पाइप में गंदगी, फंगस या कचरा जमा हो जाए, तो पानी की निकासी में परेशानी हो सकती है. लंबे समय तक एसी बंद रखने से पहले ड्रेनेज पाइप और उसके आसपास के हिस्से को टेस्ट करें. अगर पाइप में पानी जमा है, लीकेज दिखाई दे रहा है या बदबू आ रही है तो टेक्नीशियन से इसको चेक कराएं. 

विज्ञापन

एसी को बंद करने से पहले ड्राई मोड का इस्तेमाल करें

एसी की इनडोर यूनिट में नमी रहने पर लंबे समय तक बंद रहने के दौरान बदबू या फफूंद जैसी समस्या हो सकती है. इसलिए अगर आपके एसी में ड्राई या सेल्फ-क्लीन फीचर मौजूद है तो कंपनी के नियम के हिसाब से मोड का इस्तेमाल करें. कुछ एसी में सेल्फ-क्लीन, कॉइल ड्राई या फैन-ओनली जैसे फीचर होते हैं, जो यूनिट के अंदर नमी कम करने में मदद कर सकते हैं. 

एसी को कवर करने से पहले बिजली सप्लाई बंद करें

जब एसी की सफाई और जरूरी टेस्ट पूरी हो जाए तो उसे लंबे समय तक बंद रखने के लिए बिजली सप्लाई बंद कर दें. रिमोट से एसी बंद करने के बाद जरूरत के हिसाब से उसके अलग इलेक्ट्रिकल आइसोलेटर सप्लाई भी बंद करें. इलेक्ट्रिकल पैनल के बारे में जानकारी न हो तो इलेक्ट्रीशियन की मदद लें. बाकी कवर सिर्फ आउटडोर यूनिट के हिस्से पर लगाएं और इनडोर यूनिट या पूरे एसी को एयरटाइट प्लास्टिक से न ढकें. 

विज्ञापन

सर्दियों में एसी की मेंटेनेंस के लिए क्या करें? 

  • एसी के रिमोट की बैटरी निकालकर अलग रख दें, ताकि अगर इसे कई महीनों तक इस्तेमाल नहीं करना है. 
  • एसी के आसपास सामान जमा न करें, खासकर आउटडोर यूनिट के पास क्योंकि इससे हवा का आना-जाना रुक जाएगा. 
  • अगर AC से पहले से अजीब आवाज, बदबू या पानी टपकने की समस्या आ रही है तो उसे नजरअंदाज न करें. 
  • अगली गर्मियों में AC चालू करने से पहले फिल्टर, वायरिंग और यूनिट को जरूर चेक करवा लीजिए.

इसे भी पढ़ें-धनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक, त्योहारों में फेशियल नहीं कराना पड़ेगा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola