गर्मियों में AC से स्किन डैमेज के शुरुआती संकेत क्या? एक्सपर्ट से जानें, क्या न करें इग्नोर

गर्मियों में हमें हमारी स्किन का ख्याल ज्यादा रखना पड़ता है क्योंकि इस मौसम में ऑयली और सेंसिटिव त्वचा वालों को पिंपल-एक्ने जैसी समस्याएं ज्यादा होती हैं। इसके अलावा, एसी में रहने से भी हमारी त्वचा पर असर पड़ता है, जो स्किन हेल्थ के लिए सही नहीं होता है। चलिए जानते हैं स्किन एक्सपर्ट से इस बारे में सब कुछ।

Ac side effects

Ac side effects

गर्मी से बचने के लिए लोगों के पास सबसे अच्छा विकल्प एसी का होता है। धूप, पसीने और चिपचिपाहट से बचने के लिए हर किसी को एसी में रहना पसंद होता है। लोग घर में, दफ्तर में घंटों-घंटों एसी के संपर्क में रहते हैं। हालांकि, गर्मी का अहसास कम करने के लिए इस उपकरण का इस्तेमाल करना सही होता है, लेकिन इससे हमारी सेहत पर भी कुछ प्रभाव पड़ते हैं, जो कि फायदेमंद नहीं होते हैं। जी हां, एसी से हमारी स्किन डैमेज हो सकती है। एसी से ड्राई स्किन, ड्राई आइज के साथ-साथ ऑयल बैलेंस में भी कमी हो जाती है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

विज्ञापन

AC क्यों स्किन के लिए हानिकारक?

एसी के संपर्क में रहने से स्किन में मौजूद नेचुरल ऑयल्स कम होने लगते हैं। एसी ड्राइनेस को बढ़ावा देता है। इसलिए, एसी की हवा से स्किन का मॉइश्चर कम होने लगता है और बॉडी डिहाइड्रेट होने लगती है। एसी से हवा में नमी कम हो जाती है, जिससे स्किन प्रॉब्लम्स बढ़ जाती हैं।

विज्ञापन

AC से डैमेज हुई स्किन के संकेत

1. ड्राइनेस

मुंह या हाथ-पैरों में रूखापन और खिंचाव महसूस करना, एसी से स्किन पर होने वाले प्रभावों में से एक है। इस स्थिति में स्किन पर जलन भी होती है।

विज्ञापन

2. एजिंग के साइन्स

एसी में ज्यादा देर तक समय बिताने से ड्राई स्किन की प्रॉब्लम होती है, जिस वजह से स्किन एंटी-एजिंग का शिकार हो जाती है। इसमें आपको अपनी आंखों या माथे के आस-पास की त्वचा में फाइन लाइंस भी दिखाई देंगी।

विज्ञापन

3. एक्ने प्रोडक्शन

विज्ञापन

AC की हवा मॉइश्चर को सोख लेती हैं, जिस वजह से स्किन ज्यादा तेल को रिलीज करती है। उस ऑयल से पिंपल्स, एक्ने और ब्रेकआउट की समस्या बढ़ जाती है। यह भी एसी से डैमेज स्किन का संकेत है।

Skin Care Tips

विज्ञापन

4. स्किन पर जलन या सेंसिटिविटी होना

एयर कंडिशनर की हवा में ज्यादा समय बिताने से स्किन पर जलन होती रहती है। इसकी हवा में रहने से स्किन सेंसिटिव हो जाती है, जिस वजह से आपको आए दिन स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम्स होती रहती हैं।

विज्ञापन

5. होंठों और आंखों में ड्राइनेस

जब हम ज्यादा समय तक एसी में रहते हैं, तो उससे हमारे होंठ और आंखों में भी ऑयल्स की कमी हो जाती है। ऐसे में होंठ फटने की समस्या और आंखों में खुजली, जलन की समस्या होती रहती है।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

दिल्ली की मशहूर स्किन एक्सपर्ट डॉक्टर मनजोत बताती हैं कि AC में रहने से उसकी हवा तापमान को ठंडा करती है, लेकिन मॉइश्चचर कम करके ह्यूमिडिटी को बढ़ाता है। अगर लंबे समय तक हम एसी में रहते हैं, तो डिहाइड्रेशन की भी समस्या हो जाती है। डिहाइड्रेशन और भी हेल्थ प्रॉब्लम्स का कारण बन सकती है।

इन 5 टिप्स से मिलेगी मदद

AC के साथ रूम में ह्यूमिडिफायर भी रखें।
शरीर में पानी की कमी न होने दें।
हाइड्रेशन वाले फलों का सेवन बढ़ाएं।
अच्छा स्किन केयर रूटीन फॉलो करें।
सनस्क्रिन लगाएं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ